Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बाबा मेरे जीवन में कोई बात ना होती

जब भक्त अपने जीवन की हर अनुभूति को श्याम बाबा से जोड़ लेता है, तो उसे एहसास होता है कि बाबा के बिना उसका जीवन अधूरा है। बाबा मेरे जीवन में कोई बात ना होती भजन भी इसी भाव को दर्शाता है, जहाँ भक्त अपनी विनम्रता और समर्पण को प्रकट करते हुए कहता है कि अगर श्याम बाबा न होते, तो जीवन में कोई सार ही न होता। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम बाबा के प्रति अपनी भक्ति को और अधिक प्रगाढ़ करें।

Baba Mere Jeevan Me Koi Baat Na Hoti

बाबा मेरे जीवन में,
कोई बात ना होती,
जो तेरी दया की प्रभु,
बरसात ना होती,
बाबा मेरें जीवन मे,
कोई बात ना होती।।1।।

सोया तो ही आए मुझे,
उम्मीद के सपने,
मैं कैसे देख पाता,
सूरज की वो किरणे,
जो काली अंधेरी घनी,
वो रात ना होती,
बाबा मेरें जीवन मे,
कोई बात ना होती।।2।

तकदीर के लिखे को,
प्रभु तुमने संवारा,
दर दर पे भटकता यूं ही,
बदहाली का मारा,
जो झोली में इस दर की,
ये खैरात ना होती,
बाबा मेरें जीवन मे,
कोई बात ना होती।।3।

जो तोड़ दिए होते,
दुनिया के ये बंधन,
गर तुझ पे भरोसा किया,
होता मैंने भगवन,
फिर मेरी तेरे जग में,
कभी मात ना होती,
बाबा मेरें जीवन मे,
कोई बात ना होती।।4।

मिलते जो ना तुम मुझको,
मालिक के रूप में,
जल जाते पैर बाबा,
‘पंकज’ के धूप में,
तेरे प्यार की ये छाया,
जो मेरे साथ ना होती,
बाबा मेरें जीवन मे,
कोई बात ना होती।।5।

बाबा मेरे जीवन में,
कोई बात ना होती,
जो तेरी दया की प्रभु,
बरसात ना होती,
बाबा मेरें जीवन मे,
कोई बात ना होती।।6।

श्याम बाबा के बिना जीवन अधूरा है, और जो एक बार उनकी भक्ति में रम जाता है, वह उनके प्रेम से कभी अलग नहीं हो सकता। उनकी इस कृपा और महिमा को खाटू वाले श्याम बाबा तेरी महिमा न्यारी है, अब तो आ जा खाटू के श्याम, श्याम नाम के दीवाने देखो लाखों मिलेंगे, हे श्याम तेरा दीवाना आया है जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में लीन होकर अपने जीवन को कृतार्थ करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment