Sab Bhakto Ke Ho Sath Sath
तू डाल डाल तू पात पात,
सब भक्तों के हो साथ साथ,
तू डाल डाल तू पात पात,
सब भक्तों के हो साथ साथ।
प्रभु तुम कुल सृष्टि के मालिक हो,
हर दीन दुखी के पालक हो,
हर लेते दुखो की काली रात,
तू डाल डाल तू पात पात,
सब भक्तों के हो साथ साथ,
तू डाल डाल तू पात पात,
सब भक्तों के हो साथ साथ।
भोले तुम कुटिया महल बना देते,
धरती पर स्वर्ग दिखा देते,
जब करुणा की करते बरसात,
तू डाल डाल तू पात पात,
सब भक्तों के हो साथ साथ,
तू डाल डाल तू पात पात,
सब भक्तों के हो साथ साथ।
जहाँ भी पुकारे वही तुम आ जाते,
वही तुम आ जाते..
फ़िज़ा में बहारे तुम्ही हो ले आते,
तुम्ही हो ले आते..
जब हम गिरे और याद करे,
तुम थाम लेते हो आके हाथ,
तुम थाम लेते हो आके हाथ,
तुम थाम लेते हो आके हाथ,
भोले तुम बैठे हो कैलाश पर,
हम जिते तेरे विश्वास पर,
तेरे दम से है ये कायनाथ,
तू डाल डाल तू पात पात,
सब भक्तों के हो साथ साथ,
तू डाल डाल तू पात पात,
सब भक्तों के हो साथ साथ।
तुम्ही तो निराले, दया के सागर हो,
दया के सागर हो..
भंवर से हमे तुम ले आते बाहर हो,
ले आते बाहर हो..
सब दीनन के, सब दुखियो के,
कर देते सही हो तुम हालात,
कर देते सही हो तुम हालात,
भोले तुम करते बैल सवारी हो,
तुम शंकर डमरू धारी हो,
कोई कहता नाथो के हो नाथ,
तू डाल डाल तू पात पात,
सब भक्तों के हो साथ साथ,
तू डाल डाल तू पात पात……..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile