Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरे नाथ केदारा तेरे नाम का सहारा भजन लिरिक्स

Mere Nath Kedara Tere Naam Ka Sahara Bhajan Lyrics

मेरे नाथ केदारा,
तेरे नाम का सहारा,
तेरे नाम की है जोली,
तेरे नाम का गुजारा,
रुठा अच्छा नहीं लागे मेरा केदारा,
निकला हूं आज मेरा भोला मनाने,
तेरे पहाड़ों पे मैं,
धोरा धरती से आया,
तुझको मनाने भोलेनाथ,
मेरें नाथ केदारा,
तेरे नाम का सहारा।।

बहती गंगा से लाया भर के कमंडल,
तुझको नहलाने भोलेनाथ,
गंगा की धार से पूछा किधर केदारा,
रहता कहां है मेरा नाथ,
नीलकंठ के दर्शन करके केदारा,
पहुंचा हूं सुन ले भोले नाथ,
ऊंचे पहाड़ों वाले,
पैरों में पड़ गए छाले,
आया मनाने तुझको नाथ,
मेरें नाथ केदारा,
तेरे नाम का सहारा।।

दिन भर मैं भोले तेरी भांग रगडुंगा,
डमरु बजाऊं तेरे साथ,
मेरी ये दुनिया सारी दुनिया को दे दे,
मुझको मिले बस तेरा साथ,
स्वर्ग से प्यारा लागे मुझको केदारा,
चरणों में रख ले भोले नाथ,
सिर पर चंदा चमकारा,
उस पर गंगा की धारा,
तुझसा ना कोई प्यारा नाथ,
मेरें नाथ केदारा,
तेरे नाम का सहारा।।

मेरे नाथ केदारा,
तेरे नाम का सहारा,
तेरे नाम की है जोली,
तेरे नाम का गुजारा,
रुठा अच्छा नहीं लागे मेरा केदारा,
निकला हूं आज मेरा भोला मनाने,
तेरे पहाड़ों पे मैं,
धोरा धरती से आया,
तुझको मनाने भोलेनाथ,
मेरें नाथ केदारा,
तेरे नाम का सहारा।।

“मेरे नाथ केदारा तेरे नाम का सहारा” भजन हमें यह सिखाता है कि भगवान शिव के नाम और उनकी शरण में सच्चा सुख और शांति मिलती है। जो भी इस भजन को श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, वह भगवान शिव के आशीर्वाद और कृपा से अपने जीवन को संजीवनी प्राप्त करता है। यदि यह भजन आपके हृदय को छू गया हो, तो “जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है”, “महाकाल से मिलने चला सवारी वाला”, “भोले जी तेरे द्वार का दीवाना” और “शिव शंभू तेरी महिमा न्यारी” जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़ें। ये भजन आपकी शिव भक्ति को और गहरा और सशक्त बनाएंगे।

Leave a comment