Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

माँगा है मैंने भोले से वरदान एक ही

Manga Hai Maine Bhole Se Vardan Ek Hi

माँगा है मैंने भोले से वरदान एक ही,
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है ज़िंदगी….

जिस पर प्रभु का हाथ था,वो पार हो गया,
जो भी शरण में आ गयाउद्धार हो गया,
जिसका भरोसा भोले परडूबा कभी नहीं,
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है ज़िंदगी….

कोई समझ सका नहीं माया बड़ी अजीब,
जिसने प्रभु को पा लिया है वो खुशनसीब,
उसके की मर्ज़ी के बिना पत्ता हीले नही,
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है ज़िंदगी…..

ऐसे दयालु शंकर से रिश्ता बनाइये,
मिलता रहेगा आपको जो कुछ भी चाहिए,
ऐसा करिश्मा होगा जो हुआ कभी नहीं,
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है ज़िंदगी….

कहते है लोग जिंदगी किस्मत की बात है,
किस्मत बनाना भी मगर इनके ही हाथ है,
बनवारी कर ले यकीन ज्यादा समय नहीं,
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है ज़िंदगी…..

Leave a comment