Bhole Ji Teri Na Manungi
भोले जी तेरी एक ना मानूंगी,
सवेरे उठ पीहर जाऊंगी…..
पिहर तुम कैसे जाओगी,
रस्ते में ब्रह्मा जी मिल जाएंगे,
ब्रह्मा जी से पर्दा कर लूंगी, सवेरे उठ पीहर जाऊंगी…..
पिहर तुम कैसे जाओगी,
रस्ते में विष्णु जी मिल जाएंगे,
विष्णु जी से आज्ञा ले लूंगी, सवेरे उठ पीहर जाऊंगी….
पिहर तुम कैसे जाओगी,
रस्ते में रामा जी मिल जाएंगे,
रामा जी से हस बतला लूंगी, सवेरे उठ पीहर जाऊंगी….
पिहर तुम कैसे जाओगी,
रस्ते में कान्हा जी मिल जाएंगे,
कन्हैया को साथ में ले लूंगी, सवेरे उठ पीहर जाऊंगी…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile