जिसकी रक्षा भोलेनाथ करे भजन लिरिक्स

जिसकी रक्षा भोलेनाथ करे भजन हमें यह विश्वास दिलाता है कि जब स्वयं महादेव किसी की रक्षा करते हैं, तो उस पर कोई भी संकट नहीं आ सकता। भोलेनाथ करुणा और कृपा के सागर हैं, जो अपने भक्तों की हर परिस्थिति में रक्षा करते हैं और उन्हें हर संकट से उबारते हैं। यह भजन शिवजी की असीम शक्ति, उनकी भक्ति का महत्व और उनके कृपामयी स्वरूप को दर्शाता है। तो आइए, इस भजन को पढ़ें और महादेव की महिमा का गुणगान करें।

Jiski Raksha Bholenath Kare

जो भोलेनाथ की कावड़ लावे,
मेरा भोलेनाथ भण्डार भरे,
उसका बाल भी बांका काल करे ना,
जिसकी रक्षा भोलेनाथ करे,
जिसकी रक्षा भोलेनाथ करें।1।

सावन में जो गंगाजी में,
जाके डुबकी लावे है,
नीलकंठ महादेव के ऊपर,
जाकर जल चढ़ावे है,
जो सच्चे मन से कावड़ ठावे,
मेरा भोला बाबा मेहर करे,
उसका बाल भी बांका काल करे ना,
जिसकी रक्षा भोलेनाथ करें।2।

सच्चे तन से सच्चे मन से,
भोले की धुन में मगन रहवे,
ध्यान लगा के देख जरा,
यो भोला तेरे संग चले,
कितने भी फेर संकट आओ,
यो भोला बाबा दूर करे,
उसका बाल भी बांका काल करे ना,
जिसकी रक्षा भोलेनाथ करें।3।

सावन में जो रोज सुबह उठ,
भोले की पूजा पाठ करे,
दूध और बेलपत्र चढ़ा,
भोले बाबा का ध्यान धरे,
जो ॐ नमो शिव जाप करे,
मेरा भोले बाबा ठाठ करे,
उसका बाल भी बांका काल करे ना,
जिसकी रक्षा भोलेनाथ करें।4।

मेरे भोलेनाथ की महिमा न्यारी,
कैसे में गुणगान करू,
हाथ जोड़ के सच्चे मन से,
शिव शंकर ध्यान धरूं,
हो ‘सिंगला’ पे भी कृपा करदे,
यो भी तेरा गुणगान करे,
उसका बाल भी बांका काल करे ना,
जिसकी रक्षा भोलेनाथ करें।5।

जो भोलेनाथ की कावड़ लावे,
मेरा भोलेनाथ भण्डार भरे,
उसका बाल भी बांका काल करे ना,
जिसकी रक्षा भोलेनाथ करे,
जिसकी रक्षा भोलेनाथ करें।6।

जिसकी रक्षा स्वयं भोलेनाथ करते हैं, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। महादेव अपने भक्तों पर कृपा बरसाने वाले, संकट हरने वाले और मोक्ष का द्वार खोलने वाले हैं। अगर यह भजन आपको शिवजी की भक्ति से जोड़ रहा है, तो भोले तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है, महाकाल के द्वार चले चलो, जय हो बाबा विश्वनाथ जय हो भोले शंकर, और अब सबकुछ सम्भालो भोलेनाथ मैं आया तेरे चरणों में भी जरूर करें। ये भजन शिवजी की अपार कृपा और उनकी भक्तवत्सलता को दर्शाते हैं। ????????✨

Leave a comment