जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़ियाँ करती है बसेरा – देशभक्ति गीत

जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़ियाँ करती हैं बसेरा — यह गीत भारत की समृद्धि, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। जब हम इस गीत को सुनते या पढ़ते हैं, तो हमारे मन में अपने देश की पुरातन महानता और इसकी अपार संपदा की छवि उभरती है। यह गीत हमें याद दिलाता है कि भारत केवल एक भूमि नहीं, बल्कि एक महान सभ्यता है, जहाँ शांति, ज्ञान और वीरता की परंपरा सदियों से प्रवाहित होती आ रही है।

Jaha Daal Daal Par Sone Ki Chidiya Karati Hai Basera

जहाँ डाल डाल पर,
सोने की चिड़ियाँ करती है बसेरा।
श्लोक – गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु,
गुरुदेव महेश्वरा,
गुरु साक्षात परब्रह्म,
तत्समये श्री गुरुवे नम:।

जहाँ डाल डाल पर,
सोने की चिड़ियाँ करती है बसेरा,
वो भारत देश है मेरा,
वो भारत देश है मेरा,
जहाँ सत्य अहिंसा और धर्म का,
पग-पग लगता डेरा,
वो भारत देश है मेरा।।1।।

ये धरती वो जहाँ ॠषि मुनि,
जपते प्रभु नाम की माला,
जहाँ हर बालक एक मोहन है,
और राधाएक एक एक बाला
जहाँ सूरज सबसे पहले आकर,
डाले अपना फेरा,
वो भारत देश है मेरा,
वो भारत देश है मेरा।।2।।

जहाँ गंगा जमुना कृष्णा और,
काँवेरी बहती जाये,
जहाँ उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम,
को अमृत पिलवायें,
कहीं ये जल फल और फूल उगाए,
केसर कहीं बिखेरा,
वो भारत देश है मेरा,
वो भारत देश है मेरा।।3।।

अलबेलों की इस धरती के,
त्योहार भी हैं अलबेले,
कहीं दीवाली की जगमग है,
होली के कही मेले,
जहाँ राग रंग और हँसी खुशी का,
चारों ओर है घेरा,
वो भारत देश है मेरा,
वो भारत देश है मेरा।।4।।

जहाँ आसमान से बातें करते,
मंदिर और शिवाले,
किसी नगर में किसी द्वार पर,
कोई न ताला डाले,
और प्रेम की बंसी जहाँ बजाता,
आए शाम सवेरा,
वो भारत देश है मेरा,
वो भारत देश है मेरा।।5।।

जहाँ डाल डाल पर,
सोने की चिड़ियाँ करती है बसेरा,
वो भारत देश है मेरा,
वो भारत देश है मेरा,
जहाँ सत्य अहिंसा और धर्म का,
पग-पग लगता डेरा,
वो भारत देश है मेरा।।6।।

जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़ियाँ गीत हमें भारत के गौरवशाली अतीत और इसकी अपार सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाता है। यह गीत हर भारतवासी को अपने राष्ट्र की उन्नति के लिए सतत प्रयास करने की प्रेरणा देता है। यदि यह गीत आपके मन में देशभक्ति का ज्वार उठाता है, तो Tan Man Dhan SE Sada Sukhi Ho Bharat Desh Hamara, Jis Din Soya Rashtra Jagega – Sangh Ekal Geet, Parakrami Adhya Likhenge Le Dridhta Se Than Jay Jay Hindustan जैसे अन्य प्रेरणादायक गीतों को भी पढ़ें और अपने राष्ट्रप्रेम को और सशक्त करें। जय हिंद! 🇮🇳🔥

Share

Leave a comment