Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरे शनि देवा महाराज

शनि देव केवल न्याय के देवता ही नहीं, बल्कि अपने भक्तों के संकटों का नाश करने वाले कृपालु देव भी हैं। जब कोई सच्चे मन से उन्हें पुकारता है, तो वे उसकी हर पीड़ा हर लेते हैं और जीवन में स्थिरता और सुख प्रदान करते हैं। मेरे शनि देवा महाराज भजन शनि देव के प्रति भक्त की अटूट श्रद्धा और प्रेम को दर्शाता है। आइए, इस भजन के माध्यम से उनकी महिमा का गुणगान करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।

Mere Shani Deva Maharaj

मेरे शनि देवा मेरे शनि देवा महाराज
तेरी महिमा जग में गूंज रही
तेरी डंका जग में बाजे
तेरी महिमा जग में गूंज रही
मेरे शनि देवा मेरे शनि देवा महाराज ……

तेरे द्वार पे नोबत बाजे रे
सारे संकट भेह से काँपे रे
तेरी करते सब जयकार,
तेरी महिमा जग में गूंज रही
मेरे शनि देवा मेरे शनि देवा महाराज ……

तेरी शरण में जो आ जाते है सब कष्ट उनके मिट जाते है करते सब का बेडा पार
तेरी महिमा जग में गूंज रही
मेरे शनि देवा मेरे शनि देवा महाराज ……

शनि देवा जो तेरा नाम जपे
हर दुःख उनके पल भर में कटे
भगत जाए हर शनिवार
तेरी महिमा जग में गुण रही
मेरे शनि देवा मेरे शनि देवा महाराज ……

शनि देव की उपासना करने से जीवन की हर बाधा दूर होती है और भक्त अपने कर्मों के अनुसार उचित मार्ग प्राप्त करता है। उनकी कृपा से व्यक्ति को सफलता, शांति और समृद्धि मिलती है। यदि यह भजन आपको प्रेरणादायक लगा, तो शनि चालीसा, शनि अष्टक, शनि स्तोत्र, और शनि देव की आरती को भी पढ़ें और शनि देव की असीम कृपा का अनुभव करें। ????

Leave a comment