Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जिंदगी ने दिए कितने गम सांवरे

जीवन में दुःख और परेशानियाँ हर किसी के हिस्से में आती हैं, लेकिन जब श्याम बाबा का नाम हृदय में बस जाता है, तो हर गम हल्का लगने लगता है। जिंदगी ने दिए कितने गम सांवरे भजन इसी भावना को दर्शाता है, जहाँ एक भक्त अपने जीवन की कठिनाइयों को बाबा के चरणों में समर्पित कर देता है। जब हम सच्चे मन से श्याम बाबा की शरण में जाते हैं, तो वे हमें अपनी अपार दया और प्रेम से संबल प्रदान करते हैं। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम बाबा के आशीर्वाद की अनुभूति करें।

Zindagi Ne Diye Kitne Gam Sanware

जिंदगी ने दिए कितने,
गम सांवरे,
फिर भी भूले नहीं,
तुझको हम सांवरे।।1।।

इस जमाने में मेरी,
क्या औकात है,
यह तो बाबा की,
मुझ पर करामात है,
कैसे कैसे हुए,
मुझपे जुल्मों सितम,
आंख होने ना दी,
तूने नम सांवरे,
ज़िन्दगी ने दीए कितने,
गम सांवरे।।2।।

साथ जब से है बाबा,
तुम्हारा मिला,
डूबी नैया को जैसे,
किनारा मिला,
द्वार तेरा ना छोडूंगा,
मैं तो कभी,
जब तलक मेरे दम में है,
दम सांवरे,
ज़िन्दगी ने दीए कितने,
गम सांवरे।।3।।

कोई तुमसा नहीं,
श्याम संसार में,
दौड़ कर आते हो,
भक्तों के प्यार में,
‘भीमसैन’ को तुमसा,
जो साथी मिला,
लड़खड़ाए ना मेरे,
कदम सांवरे,
ज़िन्दगी ने दीए कितने,
गम सांवरे।।4।।

जिंदगी ने दिए कितने,
गम सांवरे,
फिर भी भूले नहीं,
तुझको हम सांवरे।।5।।

श्याम बाबा अपने भक्तों के हर दुःख को हर लेते हैं और उन्हें नई राह दिखाते हैं। उनकी इस असीम कृपा और सहारा देने वाली भक्ति को हारे के सहारे श्याम, मुझे गले लगा लो ना, कर ले श्याम से बात, तेरा मन हल्का हो जाएगा, अब हार गया हूँ श्याम, जिसको ये दुनिया हराए, उसे श्याम जिताए जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में लीन होकर उनके प्रेम और आशीर्वाद का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment