Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

युगों युगों से यही हमारी बनी हुई परिपाटी है लिरिक्स

युगों युगों से यही हमारी बनी हुई परिपाटी है भजन हमारी प्राचीन परंपराओं और संस्कृतियों का गौरव गाता है। यह गीत हमें अपने इतिहास और विरासत से जुड़ने की प्रेरणा देता है, जिससे हम अपने देश की पहचान को सशक्त बना सकें। आइए, इस भजन के माध्यम से हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर का सम्मान करें।

Yugo Yogo Se Yahi Hamari Bani Huyi Paripati Hai Lyrics

युगों युगों से यही हमारी,
बनी हुई परिपाटी है,
खून दिया है मगर नही दी…
कभी देश की माटी है,
युगो युगो से यही हमारी।।

इस धरती ने जन्म दिया है,
यही पुनीता माता है,
एक प्राण दो देह सरीका…
इससे अपना नाता है,
यह धरती है पार्वती माँ,
यही राष्ट्र शिव शंकर है…
दिगमंडल सापों का कुण्डल,
कण कण रूद्र भयंकर है,
.यह पावन माटी ललाट की…
ललीत ललाम ललाटी है,
खून दिया है मगर नही दी,
कभी देश की माटी है,
युगो युगो से यही हमारी।।

इसी भूमि पुत्री के कारण,
भस्म हुई लंका सारी,
सुई नोक भर भू के पीछे…
हुआ महाभारत भारी,
पानी सा बह उठा लहु था,
पानीपत के प्रांगण में,
बिछा दिये रिपु गण के शव थे,…
उसी तरायण के रण मे,
पृष्ठ बाचते इतिहासो के,
पृष्ठ बाचते इतिहासो के,
अब भी हल्दी घाटी है…
खून दिया है मगर नही दी,
कभी देश की माटी है,
युगो युगो से यही हमारी।।

सिख मराठे राजपूत क्या,
बंगाली क्या मद्रासी,
सिख मराठे राजपूत क्या…
बंगाली क्या मद्रासी,
इस मंत्र का जाप कर रहे,
युग युग से भारतवासी,
बुन्देले अब भी दोहराते…
यही मंत्र है झाँसी में,
देंगे प्राण ना देंगे माटी,
गूंज रहा है नस नस मे,
शिश चढाया काट गर्दने,
शिश चढाया काट गर्दने…
या अरी गर्दन काटी है,
खून दिया है मगर नही दी,
कभी देश की माटी है,
युगो युगो से यही हमारी।।

इस धरती के कण कण पर है,
चित्र खिचा कुरबानी का,
इस धरती के कण कण पर है…
चित्र खिचा कुरबानी का,
एक एक कण छंद बोलता,
चढी शहीद जवानी का,
इसके कण है नही किंतु ये…
ज्वाला मुखी के शोले है,
किया किसी ने दावा इनपर,
ये दावा से डोले है,
इन्हें चाटने बढा उसी ने…
धूल धरा की चाटी है,
खून दिया है मगर नही दी,
कभी देश की माटी है,
युगो युगो से यही हमारी।।

युगों युगों से यही हमारी,
बनी हुई परिपाटी है,
खून दिया है मगर नही दी…
कभी देश की माटी है,
युगो युगो से यही हमारी।।

संस्कृति और परंपरा की महत्ता को दर्शाता यह भजन युगों युगों से यही हमारी बनी हुई परिपाटी है हमें अपनी विरासत को संभालने और आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। इसी भावना के साथ आप भारत जागो विश्व जगाओ अपना दिव्य रुप प्रगटाओ लिरिक्स, सबका साथ है सबका विकास फिर से बने मोदी सरकार, आजादी दिवस है आया हर घर पे तिरंगा लहराया लिरिक्स को भी पढ़ सकते हैं, जो देश प्रेम और संस्कृति को और प्रबल करते हैं।

Leave a comment