Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

ये दिल ये मन दिल की धड़कन सब में सरकार तुम्ही तो हो

ये दिल ये मन दिल की धड़कन सब में सरकार तुम्ही तो हो —यह भजन हर भक्त की उस गहरी भावना को व्यक्त करता है, जहां वह अपने आराध्य को अपने रोम-रोम में बसाए हुए है। जब भक्ति चरम पर होती है, तो दिल की हर धड़कन, सांसों की हर सरगम में बस एक ही नाम गूंजता है—श्याम सरकार का। यह भजन हमें इस सच्चाई से जोड़ता है कि हमारा अस्तित्व, हमारी चेतना, सब कुछ प्रभु की कृपा से ही संचालित होता है।

Ye Dil Ye Man Dil Ki Dhadkan Sab Sarkar Tumhi To Ho

ये दिल ये मन,
दिल की धड़कन,
सब में सरकार तुम्ही तो हो,
मैं बाहर क्यों खोजू तुमको,
मेरी नस नस में तुम्ही तो हो,
सब में सरकार तुम्ही तो हो।1।

मेरा मन तेरा,
मेरा तन तेरा,
मेरे जीवन का हर रंग तेरा,
मेरे जीवन के हर एक रंग में,
रंगों की बहार तुम्ही तो हो,
सब में सरकार तुम्ही तो हो।2।

मैं सेवक हूँ,
तुम स्वामी हो,
प्रभु तुम तो अंतर्यामी हो,
मैं तो छोटा सा एक दास तेरा,
मेरे मालिक श्याम तुम्ही तो हो,
सब में सरकार तुम्ही तो हो।3।

मेरे राम तुम्ही,
मेरे श्याम तुम्ही,
मेरे मोहन और घनश्याम तुम्ही,
मैं तो तेरा एक पुजारी हूँ,
मेरे बांके बिहारी तुम्ही तो हो,
सब में सरकार तुम्ही तो हो।4।

मैं तो भूल गयी,
सब कुछ मोहन,
तेरी प्रीत में बन बैठी जोगन,
तेरी प्रीत मुझे तो प्यारी है,
मेरा सच्चा प्यार तुम्ही तो हो,
सब में सरकार तुम्ही तो हो।5।

ये दिल ये मन,
दिल की धड़कन,
सब में सरकार तुम्ही तो हो,
मैं बाहर क्यों खोजू तुमको,
मेरी नस नस में तुम्ही तो हो,
सब में सरकार तुम्ही तो हो।6।

श्याम बाबा सिर्फ हमारे आराध्य ही नहीं, बल्कि हमारे जीवन की प्रेरणा और संबल भी हैं। जब भी मन विचलित हो, तो बस यह स्मरण कर लें कि श्याम हमारे साथ हैं, हर सांस में, हर धड़कन में। यदि यह भजन आपको भक्तिभाव से भर गया, तो तेरे होते मेरी हार बाबा कैसे होंगी ,तुझसे ना कुछ छिपा है तुझको तो सब पता है, और जिसको मेरे बाबा श्याम का दीदार हो जाए जैसे भजनों को भी अवश्य पढ़ें और भक्ति के इस आनंद में डूब जाएं। जय श्री श्याम! ????????????

Leave a comment