Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

ये देश है वीर जवानों का देशभक्ति गीत लिरिक्स

ये देश है वीर जवानों का देशभक्ति गीत हमारे जवानों के साहस और त्याग को समर्पित है। यह गीत हमें उनके बलिदान की महत्ता और देश के प्रति उनकी निष्ठा को याद दिलाता है। आइए, इस गीत के ज़रिये हम देश के जवानों के प्रति अपना सम्मान प्रकट करें।

Ye Desh Hai Veer Jawano Ka – Deshbhakti Geet Lyrics

ये देश है वीर जवानों का,
अलबेलों का मस्तानों का।
इस देश का यारों क्या कहना,
ये देश है दुनिया का गहना।।

यहाँ चौड़ी छाती वीरों की,
यहाँ भोली शक्लें हीरों की।
यहाँ गाते हैं राँझे मस्ती में,
मचती में धूमें बस्ती में।।

पेड़ों में बहारें झूलों की,
राहों में कतारें फूलों की।
यहाँ हँसता है सावन बालों में,
खिलती हैं कलियाँ गालों में।।

कहीं दंगल शोख जवानों के,
कहीं करतब तीर कमानों के।
यहाँ नित नित मेले सजते हैं,
नित ढोल और ताशे बजते हैं।।

दिलबर के लिये दिलदार हैं हम,
दुश्मन के लिये तलवार हैं हम।
मैदां में अगर हम डट जाएं,
मुश्किल है कि पीछे हट जाएं।।

ये देश है वीर जवानों का,
अलबेलों का मस्तानों का।
इस देश का यारों क्या कहना,
ये देश है दुनिया का गहना।।

वीरों की शौर्य गाथा और देश के प्रति समर्पण को उजागर करता यह गीत ये देश है वीर जवानों का हमें गर्व और देशभक्ति की भावना से भर देता है। इसी कड़ी में आप सुनो गौर से दुनिया वालों देशभक्ति गीत लिरिक्स, माँ तुझे सलाम देशभक्ति गीत लिरिक्स, मेरे देश की धरती देशभक्ति गीत लिरिक्स को भी पढ़ सकते हैं, जो हमारे देश प्रेम को और मजबूत बनाते हैं।

Leave a comment