Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

ये आंगन तो तुम्हारा है ये बगिया भी तुम्हारी है

भगवान श्रीकृष्ण ही इस संपूर्ण सृष्टि के आधार हैं। ये आंगन तो तुम्हारा है, ये बगिया भी तुम्हारी है भजन इस शाश्वत सत्य को प्रकट करता है कि जो कुछ भी हमारे पास है, वह प्रभु की ही देन है। हमारा घर, हमारा जीवन, हमारी खुशियाँ—सब उन्हीं की कृपा से प्राप्त हुए हैं। आइए, इस भावपूर्ण भजन को पढ़ें और अपने जीवन को कृष्णमय बनाएं।

Ye Aangan To Tumhara Hai Ye Bagiya Bhi Tumhari Hai

ये आंगन तो तुम्हारा है,
ये बगिया भी तुम्हारी है,
तुम्हारे आते ही बाबा,
तुम्हारे आते ही बाबा,
लहर खुशियों की आई है,
ये आँगन तो तुम्हारा हैं,
ये बगिया भी तुम्हारी है।।1।।

झुका हर शीश चरणों में,
चरण रज हमने पाई है,
खिले सब पुष्प बगिया के,
ऋतू शुभ बसंत आई है,
पवन झूमे चरण चूमे,
महकती खुशबू आई है,
तुम्हारे आते ही बाबा,
तुम्हारे आते ही बाबा,
लहर खुशियों की आई है,
ये आँगन तो तुम्हारा हैं,
ये बगिया भी तुम्हारी है।।2।

तेरी किरपा से आंगन में,
प्रभु हरि नाम होता है,
तेरे कारण ही भक्तों का,
प्रभु सम्मान होता है,
भजन कीर्तन भक्ति धारा,
तेरे चरणों में पाई है,
तुम्हारे आते ही बाबा,
तुम्हारे आते ही बाबा,
लहर खुशियों की आई है,
ये आँगन तो तुम्हारा हैं,
ये बगिया भी तुम्हारी है।।3।

खुशी से फैला ये दामन,
कभी खाली नहीं करना,
हमारी गलतियों से तू,
कभी नाराज ना होना,
हमें संग लेके चलने की,
तुम्हारी जिम्मेदारी है,
तुम्हारे आते ही बाबा,
तुम्हारे आते ही बाबा,
लहर खुशियों की आई है,
ये आँगन तो तुम्हारा हैं,
ये बगिया भी तुम्हारी है।।4।

ये आंगन तो तुम्हारा है,
ये बगिया भी तुम्हारी है,
तुम्हारे आते ही बाबा,
तुम्हारे आते ही बाबा,
लहर खुशियों की आई है,
ये आँगन तो तुम्हारा हैं,
ये बगिया भी तुम्हारी है।।5।

जो कुछ भी हमारे पास है, वह श्रीकृष्ण का ही प्रसाद है। उनकी कृपा से ही जीवन में सुख, शांति और आनंद बना रहता है। इसी भाव को मन मोहन मूरत तेरी प्रभु, तेरी सूरतिया जादूगारी रे सांवरा सांवरा, जबसे कन्हैया ने मुझे अपनाया है, कृपा बिन तेरी कुछ नहीं सांवरे जैसे भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्रीकृष्ण के प्रति अपनी भक्ति और समर्पण को और प्रगाढ़ करें। जय श्री कृष्ण! ????????

Leave a comment