Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

वीर बजरंगबली मुझे तेरा सहारा है भजन लिरिक्स

वीर बजरंगबली मुझे तेरा सहारा है भजन में भक्त अपनी पूरी श्रद्धा के साथ बजरंगबली से सहायता की प्रार्थना करता है। यह भजन उन सभी लोगों के लिए है जो जीवन की कठिनाइयों और संकटों में हिम्मत खो चुके होते हैं। जब हम उनका नाम लेते हैं, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है, क्योंकि बजरंगबली अपने भक्तों के लिए सच्चे सहारा होते हैं।

Veer Bajarangbali Mujhe Tera Sahara Hai Bajan Lyrics

वीर बजरंगबली,
मुझे तेरा सहारा है,
माँ अंजनी के लाल,
तूने लाखों को तारा है,
वीर बजरंगबलि,
मुझे तेरा सहारा है।1।

श्री राम के कारज हित,
तुमने अवतार लिया,
लंका में जाकर के,
देवों का उद्धार किया,
महावीर तेरी महिमा,
महावीर तेरी महिमा,
जाने जग सारा है,
वीर बजरंगबलि,
मुझे तेरा सहारा है।2।

तुम दया के सागर हो,
दीनन हितकारी हो,
कितने ही भक्तो की,
विपदाएँ टारि हो,
ऐसी क्या भूल हुई,
बाबा ऐसी क्या भूल हुई,
मुझको ही बिसारा है,
वीर बजरंगबलि,
मुझे तेरा सहारा है।3।

संकट मोचन मेरे,
संकट सब दूर करो,
मुझे अपना दास समझ,
मेरे सिर पर हाथ धरो,
जब कोई भीड़ पड़ी,
बाबा जब कोई भीड़ पड़ी,
तुमको ही पुकारा है,
वीर बजरंगबलि,
मुझे तेरा सहारा है।4।

दर्शन की आस लिए,
तेरी शरण में आया हूँ,
बाबा कभी तो दरश दोगे,
यही आशा लाया हूँ,
‘ताराचंद’ भी गाए,
बाबा ‘ताराचंद’ भी गाए,
गुणगान तुम्हारा है,
वीर बजरंगबलि,
मुझे तेरा सहारा है।5।

वीर बजरंगबली,
मुझे तेरा सहारा है,
माँ अंजनी के लाल,
तूने लाखों को तारा है,
वीर बजरंगबलि,
मुझे तेरा सहारा है।6।

यह भजन हमें यह याद दिलाता है कि जब भी हम जीवन में कठिनाइयों का सामना करें, तो बजरंगबली का नाम लेकर हम अपने हर डर और चिंता को दूर कर सकते हैं। उनकी शक्ति और आशीर्वाद से हम जीवन की राह पर आगे बढ़ सकते हैं। जय बजरंगबली के इस मंत्र से हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Leave a comment