Ujjain Nagariya Bula Le Baba O Mere Mahakal
उज्जैन नगरीया बुला ले बाबा ओ मेरे महाकाल
बस ऐसे दर्शन देना खुशी से बीते सारा साल
तेरी नगरिया में मेरे बाबा मन मेरा तो लगता है
तेरे भरोसे ही मेरे बाबा परिवार मेरा पलता है
बस कृपा ऐसी करना मेरा जीवन हो खुश हाल
बस ऐसे दर्शन देना खुशी से बीते सारा साल
तेरे द्वार पर आकर मैं तो डेरा लगा कर बैठा हूं
सुन लो बाबा मेरी बातें आखिर मैं तेरा तो बेटा हूं
फिर ऐसे तो मुस्कुराना कटे माया के जंजाल
बस ऐसे दर्शन देना खुशी से बीते सारा साल
एक तेरी झलक पाने को दुनिया सारी तरसती है
तेरी याद में मेरी अखियां पल- पल कितनी बरसती है
कुछ ऐसा करिश्मा करना लकी हो मालामाल
बस ऐसे दर्शन देना खुशी से बीते सारा साल