Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तुमसा नहीं माँ कोई और वरदानी मेरी माँ भवानी

तुमसा नहीं माँ कोई और वरदानी मेरी माँ भवानी भजन एक गहरी श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है, जिसमें भक्त अपनी माँ भवानी की महिमा का गुणगान करता है। इस भजन में भक्त माँ के प्रति अपनी अनन्य भक्ति और विश्वास को व्यक्त करता है, जो हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। यह भजन हमें यह सिखाता है कि माँ की शक्ति और आशीर्वाद से ही हर मुश्किल हल हो जाती है।

Tumsa Nahi Maa Koi Aur Vardani Meri Maa Bhawani

तुमसा नहीं माँ कोई,
और वरदानी,
मेरी माँ भवानी,
मेरी माँ भवानी।।

दिल की व्यथाएँ किसको सुनाऊँ,
तुम्हारे सिवा माँ किसको बताऊँ,
चरणों में तेरे,
बीते जिंदगानी,
मेरी माँ भवानी,
मेरी माँ भवानी।।

आँचल में अपने मुझे माँ छिपालो,
भटकूँ कहीं ना अपना बनालो,
पार लगा दो मेरी,
नाव है पुरानी,
मेरी माँ भवानी,
मेरी माँ भवानी।।

जमाना कहे क्या मुझे गम नहीं है,
बनूँ मैं तुम्हारा तमन्ना यही है,
लगन मैं लगाया तुमसे,
करो मेहरबानी,
मेरी माँ भवानी,
मेरी माँ भवानी।।

विश्वास करले माँ पे मिलेगा किनारा,
सच्चे हृदय से जिसने पुकारा,
”परशुराम”की ये नैया,
पार है लगानी,
मेरी माँ भवानी,
मेरी माँ भवानी।।

तुमसा नहीं माँ कोई,
और वरदानी,
मेरी माँ भवानी,
मेरी माँ भवानी।।

“तुमसा नहीं माँ कोई और वरदानी मेरी माँ भवानी” भजन माँ भवानी की अनंत शक्ति और उनकी कृपा को व्यक्त करता है। इस भजन के माध्यम से हम यह महसूस करते हैं कि माँ के आशीर्वाद से जीवन की हर कठिनाई और संकट दूर हो जाता है। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो माँ भवानी के अन्य भजनों का भी आनंद लें, जैसे “जय माँ भवानी”, “माँ दुर्गा की महिमा”, और “माँ की कृपा से सब कुछ संभव है”। माँ के आशीर्वाद से जीवन में आंतरिक शक्ति और समृद्धि आती है। जय माँ भवानी!

Leave a comment