Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तुम्हे हैप्पी बर्थडे सांवरिया

तुम्हे हैप्पी बर्थडे सांवरिया —यह भजन श्याम बाबा के जन्मोत्सव की खुशी और भक्तों की प्रेम भरी श्रद्धा को दर्शाता है। जब बाबा श्याम का पावन जन्मदिन आता है, तो भक्त हर्षोल्लास से झूम उठते हैं, भजन-कीर्तन गाते हैं और अपने प्रिय सांवरिया को जन्मदिन की शुभकामनाएँ अर्पित करते हैं। यह भजन श्याम प्रेमियों को उनके जन्मोत्सव के आनंद में रमने और भक्ति में डूब जाने की प्रेरणा देता है।

Tumhe Happy Birthday Sawariya Lyrics

आया जन्मदिन श्याम का,
देखो देखो नजारा खाटू धाम का,
तुम्हे हैप्पी बर्थडे सांवरिया,
तुम्हें हैप्पी बर्थडे साँवरिया,
तुम्हें हैप्पी बर्थडे साँवरिया।।1।।

जो सपनों में मेरे आता है,
जो सपने सच कर जाता है,
उसे लीले के असवार को,
मेरे सबसे प्यारे यार को,
तुम्हें हैप्पी बर्थडे साँवरिया,
तुम्हें हैप्पी बर्थडे साँवरिया,
तुम्हें हैप्पी बर्थडे साँवरिया।।2।

माखन मिश्री भोग लगाऊं,
श्याम प्रभु की ज्योत जगाऊं,
आज बाजे ढोल मृदंगा,
जो सबको लगता चंगा,
तुम्हें हैप्पी बर्थडे साँवरिया,
तुम्हें हैप्पी बर्थडे साँवरिया,
तुम्हें हैप्पी बर्थडे साँवरिया।।3।।

कार्तिक की ग्यारस आई है,
सब भक्तों को बधाई है,
तोरण द्वार के प्यारे नजारे,
हम देखने आ गए सारे,
तुम्हें हैप्पी बर्थडे साँवरिया,
तुम्हें हैप्पी बर्थडे साँवरिया,
तुम्हें हैप्पी बर्थडे साँवरिया।।4।

आया जन्मदिन श्याम का,
देखो देखो नजारा खाटू धाम का,
तुम्हे हैप्पी बर्थडे सांवरिया,
तुम्हें हैप्पी बर्थडे साँवरिया,
तुम्हें हैप्पी बर्थडे साँवरिया।।5।।

श्याम बाबा का जन्मदिन भक्तों के लिए भक्ति, प्रेम और आनंद का अवसर होता है। उनकी कृपा से हर भक्त का जीवन संवरता है और मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। यदि यह भजन आपको पसंद आया, तो आया जन्मदिन म्हारे श्याम का ,आया उत्सव मेरे बाबा का बधाई होवे जी , और खाटू में रंगों की बौछार है जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम भक्ति में डूब जाएं। जय श्री श्याम! ????????✨

Leave a comment