Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तू साँची है भवानी माँ तेरा दरबार साँचा है भजन लिरिक्स

माँ भवानी का दरबार ही सच्चा है, जहाँ हर भक्त की पुकार सुनी जाती है और हर मनोकामना पूर्ण होती है। “तू साँची है भवानी माँ तेरा दरबार साँचा है” भजन माँ दुर्गा की महिमा और उनके पावन दरबार की सच्चाई को दर्शाता है। जो भी माँ के दर पर सच्चे मन से आता है, उसकी झोली खुशियों से भर जाती है। माँ भवानी अपने भक्तों को कभी खाली नहीं लौटातीं, क्योंकि उनकी कृपा अटूट और अपरंपार है।

Tu Sanchi Hai Bhavani Maa Tera Darbar Sanch Hai

तू साँची है भवानी माँ,
तेरा दरबार साँचा है,
टिका जिसपे जगत सारा,
तेरा माँ प्यार साँचा है।।

तेरे मंदिर में जो आते,
कभी खाली नही जाते,
मुरादे मन की वो पाते,
तेरा उपकार साँचा है,
तू सांची है भवानी माँ,
तेरा दरबार साँचा है।।

तेरी मैं राह निहारु माँ,
सभी कुछ तुझपे वारु माँ,
ये जीवन मैं सवारुँ माँ,
तेरा उजियार साँचा है,
तू सांची है भवानी माँ,
तेरा दरबार साँचा है।।

अटल विश्वास नैनो में,
दरश की प्यास नैनो में,
है यही आस नैनो में,
माँ तेरा आधार साँचा है,
तू सांची है भवानी माँ,
तेरा दरबार साँचा है।।

भाग्य सोया जगादो माँ,
भजन में भी लगा दो माँ,
कष्ट भूलन भगादो माँ,
तेरा प्रचार साँचा है,
तू सांची है भवानी माँ,
तेरा दरबार साँचा है।।

तू साँची है भवानी माँ,
तेरा दरबार साँचा है,
टिका जिसपे जगत सारा,
तेरा माँ प्यार साँचा है।।

Singer – Harish Magan

माँ का दरबार ही वह स्थान है, जहाँ भक्त को सच्ची शांति और आशीर्वाद प्राप्त होते हैं। उनकी भक्ति में इतनी शक्ति है कि हर बाधा दूर हो जाती है और जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है। यदि यह भजन आपकी श्रद्धा को और गहरा कर दे, तो माई अँगना पधारी मज़ा आ गया जैसे अन्य भक्तिमय गीत भी आपकी भक्ति को और प्रगाढ़ कर सकते हैं। माँ भवानी की कृपा हम सब पर बनी रहे! जय माता दी! ????

Leave a comment