Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तेरी किरपा से महाकाल मैं एक घर बनवाऊंगा

भगवान महाकाल की कृपा से ही हर कार्य संभव होता है, और जब उनकी अनुकंपा होती है, तो भक्त जीवन में हर सुख-सुविधा प्राप्त करता है। तेरी किरपा से महाकाल मैं एक घर बनवाऊंगा भजन इसी भाव को दर्शाता है कि शिव की असीम कृपा से हम अपने जीवन को संवार सकते हैं। यह भजन हमें यह विश्वास दिलाता है कि यदि महादेव हमारे साथ हैं, तो कोई भी सपना असंभव नहीं है।

Teri Kirpa Se Mahakal Main Ek Ghar Banvaunga

दोहा –
महाकाल तुम्हारी किरपा से,
बने मेरा हर काम,
तेरे नाम से बन जाये,
जग में मेरी पहचान।
शिव समान दाता नहीं,
विपत निवारण हार,
लज्जा सबकी राखियो,
शिव नंदी के असवार।

तेरी किरपा से महाकाल,
मैं एक घर बनवाऊंगा,
घर के भीतर प्यारा सा,
मंदिर भी बनाऊंगा,
घर के बाहर मैं तो,
श्री महाँकाल लिखाऊंगा,
तेरे नाम से ही अपनी,
पहचान बनाऊंगा,
तेरी किरपा से महाँकाल।1।

सुख दुख का साथी है,
महादेव हमारा है,
कोई जिसका नही उसका,
महाँकाल हमारा है,
महाँकाल की महिमा को,
घर घर पहुंचाऊंगा,
तेरे नाम से ही अपनी,
पहचान बनाऊंगा,
तेरी किरपा से महाँकाल।2।

मैं महाँकाल दीवानों की,
पूरी फ़ौज में रहता हूं,
तुझे पाकर मैं बाबा,
बड़ी मोज में रहता हूं,
जगदीश तेरे भजनों पे,
भगतो को नचायेगा,
जगदीश तेरे भजनों पे,
नाचेगा गायेगा,
तेरे नाम से ही अपनी,
पहचान बनाऊंगा,
तेरी किरपा से महाँकाल।3।

तेरी किरपा से महाँकाल,
मैं एक घर बनवाऊंगा,
घर के भीतर प्यारा सा,
मंदिर भी बनाऊंगा,
घर के बाहर मैं तो,
श्री महाँकाल लिखाऊंगा,
तेरे नाम से ही अपनी,
पहचान बनाऊंगा,
तेरी किरपा से महाँकाल।4।

महाकाल अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं और उन्हें जीवन में उन्नति का आशीर्वाद देते हैं। तेरी किरपा से महाकाल मैं एक घर बनवाऊंगा भजन की तरह “महाकाल की कृपा से सब काम हो रहा है”, “चल उज्जैन चलते हैं”, “उज्जैन नगरीया बुला ले बाबा और “भोलेनाथ ने पकड़ा हाथ नहीं तो मैं बह जाता” जैसे भजन भी शिवजी की अनंत कृपा का अनुभव कराते हैं। आइए, इन भजनों का पाठ करें और महाकाल की भक्ति में डूब जाएं। ????????

Leave a comment