Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तेरी जय हो भोलेनाथ तेरा डम डम डमरू बाज रहा भजन लिरिक्स

तेरी जय हो भोलेनाथ तेरा डम डम डमरू बाज रहा भजन भगवान शिव के जयकारे और उनकी दिव्य ध्वनियों को श्रद्धापूर्वक प्रस्तुत करता है। इस भजन में भगवान शिव के डमरू की ध्वनि और उनकी महिमा का वर्णन किया गया है, जो सम्पूर्ण ब्रह्मांड में गूंजती है। यह भजन भगवान शिव के प्रति असीम श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है।

Teri Jai Ho Bholenath Tera Dam Dam Damru Baaj Raha Bhajan Lyrics

तेरी जय हो भोलेनाथ,
ओ नाथ,
तेरा डम डम डमरू बाज रहा,
तेरा डम डम डमरू बाज रहा,
तेरा डम डम डमरू बाज रहा,
सारा जग डमरू पे नाच रहा,
तेरी जय हो भोलेनाथ,
ओ नाथ,
तेरा डम डम डमरू बाज रहा।।

ओ नीलकंठ ओ त्रिपुरारी,
ओ शिवनन्दी के असवारी,
जटा गंग है, जटा गंग है,
जटा गंग है गंगा मात,
ओ नाथ,
तेरा डम डम डमरू बाज रहा,
तेरी जय हो भोले नाथ,
ओ नाथ,
तेरा डम डम डमरू बाज रहा।।

तन भस्मी रमाए रहता तू,
बस ध्यान लगाए रहता तू,
तीनो लोको में, तीनो लोको में,
तीनो लोको में तेरी करामात,
ओ नाथ,
तेरा डम डम डमरू बाज रहा,
तेरी जय हो भोले नाथ,
ओ नाथ,
तेरा डम डम डमरू बाज रहा।।

प्रभु ‘चोखानी’ तेरी शरण पड़ा,
कर जोड़ के ‘शर्मा’ द्वार खड़ा,
मेरे सर पे, मेरे सर पे,
मेरे सर पे रख दो हाथ,
ओ नाथ,
तेरा डम डम डमरू बाज रहा,
तेरी जय हो भोले नाथ,
ओ नाथ,
तेरा डम डम डमरू बाज रहा।।

तेरी जय हो भोलेनाथ,
ओ नाथ,
तेरा डम डम डमरू बाज रहा,
तेरा डम डम डमरू बाज रहा,
तेरा डम डम डमरू बाज रहा,
सारा जग डमरू पे नाच रहा,
तेरी जय हो भोलेनाथ,
ओ नाथ,
तेरा डम डम डमरू बाज रहा।।

यदि आप भी भगवान शिव की महिमा और आशीर्वाद का अनुभव करना चाहते हैं, तो सांसो की माला पे सिमरु मैं शिव का नाम और शिवरात्रि आई है खुशियाँ ये लायी है जैसे भजन भी गा सकते हैं, जो भगवान शिव के आशीर्वाद को और गहरा करेंगे। इन भजनों के माध्यम से हम भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति को और भी प्रगाढ़ कर सकते हैं।

Leave a comment