Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तेरी भेटें गाता रहूं तेरे जगरातो में

भक्ति का सबसे सुंदर रूप है माँ की महिमा का गुणगान करना और उनके जगरातों में श्रद्धा भाव से भजन गाना। तेरी भेटें गाता रहूं तेरे जगरातों में भजन इसी प्रेम और समर्पण को दर्शाता है, जहाँ भक्त माँ से प्रार्थना करता है कि उसे सदा उनके चरणों में रहकर उनकी स्तुति करने का सौभाग्य प्राप्त हो। आइए, इस भजन के माध्यम से माँ की स्तुति करें और उनके जगरातों की भव्यता का आनंद लें।

Teri Bhente Gata Rahu Tere Jagrato Me

आ जाए मेरा नाम,
तेरे कलाकारों में,
तेरी भेटें गाता रहूं,
तेरे जगरातो में।1।

ना सुरों का ना ही लय का,
मुझको मैया ज्ञान है,
लाज रखना शेरोवाली,
अब तो तेरा काम है,
खो जाऊं मैं आज,
तेरे जयकारो में,
तेरी भेंटे गाता रहूँ,
तेरे जगरातो में।2।

नरेंद्र चंचल जी को तूने,
जैसे अपना प्यार दिया,
भेंटे तेरी गा के उसने,
नाम अपना अमर किया,
ऐसे ही गाऊं,
तेरे नवरात्रों में,
तेरी भेंटे गाता रहूँ,
तेरे जगरातो में।3।

तेरी भेंटे सुन के मैया,
कोई भी रह ना पायेगा,
इतनी कृपा कर दो अंबे,
‘राजू’ सबको नचाएगा,
झूम उठे आज सारे,
तेरे दरबारो में,
तेरी भेंटे गाता रहूँ,
तेरे जगरातो में।4।

आ जाए मेरा नाम,
तेरे कलाकारों में,
तेरी भेटें गाता रहूं,
तेरे जगरातो में।5।

माँ के जगरातों में भक्तों की श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम होता है, जहाँ उनकी महिमा का गुणगान किया जाता है। तेरी भेटें गाता रहूं तेरे जगरातों में भजन माँ के प्रति इस प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। यदि यह भजन आपको माँ की भक्ति में तल्लीन कर देता है, तो “माता तेरे चरणों में स्थान जो मिल जाए” भजन भी अवश्य सुनें, जिसमें माँ के चरणों की शरण प्राप्त करने की अभिलाषा को भावपूर्ण तरीके से व्यक्त किया गया है।

Leave a comment