Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तेरे जीवन में खुशियां तमाम आएगी भजन लिरिक्स

भक्ति और श्रद्धा से भरा जीवन न केवल सुख-शांति देता है, बल्कि माँ की कृपा से उसमें खुशियों की बहार भी आती है। तेरे जीवन में खुशियां तमाम आएगी भजन इसी दिव्य अनुभूति को दर्शाता है। माँ की भक्ति करने वाले भक्तों का जीवन हमेशा आनंद और समृद्धि से भरा रहता है। यह भजन हर श्रद्धालु को सकारात्मक ऊर्जा देने वाला है।

Tere Jeevan Mien Khushiyan Tamam Aayegi Bhajan Lyrics

तेरे जीवन में खुशियां,
तमाम आएगी,
ले जा माँ की दुआएं,
ये काम आएगी,
ले जा माँ की दुआएं,
ये काम आएगी।।

नौ महीने तन के सांचे में,
ढालती है माँ,
फिर जनम देती है,
हमें पालती है माँ,
दुःख जो बच्चो पे हो,
माँ ये जान जाएगी,
ले जा माँ की दुआएं,
ये काम आएगी,
ले जा माँ की दुआएं,
ये काम आएगी।।

बोझ बरसो तलक,
जो उठाती है माँ,
जागकर कितनी रातें,
बिताती है माँ,
तेरे जीवन में बेहतर,
मुकाम लाएगी,
ले जा माँ की दुआएं,
ये काम आएगी,
ले जा माँ की दुआएं,
ये काम आएगी।।

माँ ने पैदा किया,
तो अपनी पहचान है,
माँ हमारी तुम्हारी,
सबकी भगवान है,
अपनी माँ को मना,
माँ वो मान जाएगी,
ले जा माँ की दुआएं,
ये काम आएगी,
ले जा माँ की दुआएं,
ये काम आएगी।।

तेरे जीवन में खुशियां,
तमाम आएगी,
ले जा माँ की दुआएं,
ये काम आएगी,
ले जा माँ की दुआएं,
ये काम आएगी।।

माँ की भक्ति से जीवन में खुशियों की बरसात होती है, बस हमें सच्चे मन से उनका ध्यान करना चाहिए। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो “ऊँचे पर्वत चढ़कर जो तेरे मंदिर आते हैं” और “जगदम्बा के दीवानो को दरश चाहिए” जैसे अन्य भक्ति गीत भी जरूर सुनें। जय माता दी!

Leave a comment