Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तेरे चरणो मे डेरा डाल दिया है गुरुदेव भजन

सच्चे गुरु के चरणों की शरण में आना ही जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। तेरे चरणो मे डेरा डाल दिया है गुरुदेव भजन उसी प्रेम और समर्पण का प्रतीक है, जहां भक्त अपने गुरुदेव के चरणों में आत्मसमर्पण कर, शांति और आशीर्वाद प्राप्त करता है। आइए, इस भजन के शब्दों में डूबकर गुरु की कृपा का अनुभव करें।

Tere Charno Me Dera Daal Diya Hai Gurudev Bhajan

तेरे चरणो मे डेरा डाल दिया है,
डाल दिया है,
तेरी आए शरण कर दो मैहर,
तेरे चरणो मे डेरा डाल दिया है।।

मेरे जीवन की नैया का नाविक है तू,
सारी दुनिया का भी दाता पालक है तू,
तेरे हाथो मे दी डोर सोँप मैने,
प्रभू अब ये जीवन तुझ पर निर्भर
तेरे चरणो मे डेरा डाल दिया है।।

मेरी साँसो मे वायू तेरे दम से है,
दिल धड़कता है दाता तेरे दम से ये,
मेरी आँखे भी देखे तेरे दम से है,
तेरी नैमत ये तन है गुरुवर,
तेरे चरणो मे डेरा डाल दिया है।।

तेरे दर्शन के प्यासे है नैना मेरे,
मेरी आँखो मे बस जाओ दाता मेरे,
मेरी पलको का बन जाओ सतगुरु अँजन,
प्रभू दे दो दर्शन,
तेरे चरणो मे डेरा डाल दिया है।।

तेरे चरणो मे डेरा डाल दिया है,
डाल दिया है,
तेरी आए शरण कर दो मैहर,
तेरे चरणो मे डेरा डाल दिया है।।

गुरु के चरणों में जिसने भी अपना डेरा डाल दिया, वह संसार के सभी बंधनों से मुक्त होकर सच्ची भक्ति का आनंद पा लेता है। इसी भावना को और गहराई से समझने के लिए “गुरुदेव मेरे गुरुदेव मेरे”, “बंदगी दुख तमाम हरती है”, “तेरी महिमा को न जानूं मैं गुरुदेव”, और “जो गए गुरु द्वारे भव से पार हो गए” भजन भी पढ़ें और अपने मन को गुरु भक्ति में रमाएं।









Leave a comment