Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तकदीर वाले है वो जो माँ की करे भक्ति भजन लिरिक्स

भक्ति का मार्ग वही चुनते हैं, जिन्हें माँ की कृपा का वरदान प्राप्त होता है। तकदीर वाले हैं वो जो माँ की करे भक्ति भजन भक्तों के सौभाग्य और माँ की कृपा की महिमा को दर्शाता है। यह भजन हमें यह एहसास कराता है कि जो सच्चे मन से माँ की आराधना करता है, उसकी झोली सुख, शांति और समृद्धि से भर जाती है। माँ की भक्ति ही सबसे बड़ा धन है, और उनका प्रेम अमूल्य आशीर्वाद।

Takdir Wale Hai Vo Jo Maa Ki Kare Bhakti

तकदीर वाले है वो,
जो माँ की करे भक्ति,
भगवान मिल जाते,
पर माँ नही मिलती।1।

ब्रम्हा ने लिख डाला,
विष्णु ने लिख डाला,
मैया के बारे में,
शिव जी ने लिख डाला,
महिमा मेरी मैया की,
पूरी नही होती,
तकदीर वाले हैं वो,
जो माँ की करे भक्ति,
भगवान मिल जाते,
पर माँ नही मिलती।2।

मेरी मैया के जैसा,
किसका कलेजा है,
पापी हो कपटी हो,
अपना के देखा है,
वह एक नजर से देखें,
कोई भेद नहीं करती,
तकदीर वाले हैं वो,
जो माँ की करे भक्ति,
भगवान मिल जाते,
पर माँ नही मिलती।3।

बेटा बदल जाए,
पर माँ नही बदले,
बेटे को दुःख हो तो,
माँ के आंसू निकले,
एक पल भी मेरी माँ की,
नज़रे नहीं हटती,
तकदीर वाले हैं वो,
जो माँ की करे भक्ति,
भगवान मिल जाते,
पर माँ नही मिलती।4।

तकदीर वाले है वो,
जो माँ की करे भक्ति,
भगवान मिल जाते,
पर माँ नही मिलती।5।

जो भी माँ की भक्ति करता है, वह वास्तव में सौभाग्यशाली होता है। “तकदीर वाले हैं वो जो माँ की करे भक्ति” भजन हमें माँ के चरणों में श्रद्धा और समर्पण की अनुभूति कराता है। अगर यह भजन आपके मन को भक्तिरस से भर चुका है, तो “[तुम्हरे भरोसे मोरी जीवन की नैया, शारदा मैया]” जैसे अन्य भक्तिपूर्ण गीतों को भी सुनें और माँ की भक्ति में डूब जाएं। जय माता दी! ????✨

Leave a comment