Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

सुनकर आया श्याम धनी तुम सबके काम बनाते हो

सुनकर आया श्याम धनी, तुम सबके काम बनाते हो—यह भजन हमारे जीवन में श्याम बाबा की कृपा और उनकी असीम दया को दर्शाता है। जब कोई भक्त पूरी श्रद्धा से बाबा को पुकारता है, तो श्याम धनी उसकी हर विपदा हर लेते हैं और राह के कांटे भी फूलों में बदल जाते हैं। यह भजन हमें भरोसा दिलाता है कि चाहे कैसी भी परिस्थिति हो, श्याम बाबा अपने भक्तों का साथ कभी नहीं छोड़ते।

Sunkar Aaya Shyam Dhani Tum Sabke Kam Banate Ho

सुनकर आया श्याम धनी तुम,
सबके काम बनाते हो,
हार के जो भी दर पर आया,
उसको सेठ बनाते हो।1।

मेरे रोज पड़ोसी बोले,
हम श्याम के दर पर जाते है,
खाटू जाकर बाबा को,
हम सुंदर भजन सुनाते है,
इतने से काम के बदले तुम,
भक्तों पर माल लुटाते हो,
हार के जो भी दर पर आया,
उसको सेठ बनाते हो।2।

मैंने सोच लिया था पहले,
अब के ग्यारस पर जाऊंगा,
मेरा जाते ही काम बनेगा,
जब अर्जी वहां लगाऊंगा,
मुझे लगे है श्याम धनी तुम,
मेरी बारी पे देर लगाते हो,
हार के जो भी दर पर आया,
उसको सेठ बनाते हो।3।

मैं कितनी बार ही आया,
अब मेरा काम बना दे,
तू जल्दी से झोली भर दे,
काहे नखरे दिखलावे,
भगत तेरा दर दर भटके,
तुम बैठे मौज उड़ाते हो,
हार के जो भी दर पर आया,
उसको सेठ बनाते हो।4।

सुनकर आया श्याम धनी तुम,
सबके काम बनाते हो,
हार के जो भी दर पर आया,
उसको सेठ बनाते हो।5।

श्याम बाबा की महिमा अनंत है, और उनकी कृपा से ही जीवन की हर मुश्किल आसान हो जाती है। जो भी भक्त सच्चे मन से उनका नाम लेता है, उसे कभी हार का सामना नहीं करना पड़ता। यदि यह भजन आपके मन को भक्ति-रस में सराबोर कर गया, तो तेरे होते मेरी हार बाबा कैसे होंगी, इनको रिझा ले तू कृपा को पाले तू, और मुझे तुम याद आए श्याम भजन लिरिक्स जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम भक्ति की इस यात्रा को और गहरा करें। जय श्री श्याम! ????????????

Leave a comment