Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

सोनू शिर्डी के महाराज

Sonu Shirdi Ke Mharaj

सुनो शिर्डी के महाराज
बचाना साईं सब की लाज
के हम हैं भक्त तेरे

हम दुनिया के ठुकराए हैं
हम तेरी शरण में आए हैं
साईं हम पे थोड़ी मेहर करो
बाबा करम कि हम पे नज़र करो
दिल रो रो करे पुकार
करो हम दुखियों का उद्धार
के हम हैं भक्त तेरे

दिल में हमने है ठान लिया
तुम्हें अपना साईं मान लिया
तेरे दर के अलावा ऐ साईं
हमें और कहीं अब जाना नहीं
दिल रो रो करे पुकार
करो हम दुखियों का उद्धार
के हम हैं भक्त तेरे

मझधार में नाव है जीवन की
साईं है ये संकट की घड़ी
अब आके तुम्ही उद्धार करो
बाबा भव से बेड़ा पार करो
साईं तेरी बड़ी है बात
के बढ के थाम लो मेरा हाथ
के हम हैं भक्त तेरेz

ओ शिर्डी वाले साईं जी
करे हाथ जोड़ हम सब विनती
हमें बाबा मत ठुकरा देना
दुख दूर सभी के भगा देना
हम दुखी तुम दुख भंजन
हमें अब दे दो अपनी शरण
के हम हैं भक्त तेरे

Leave a comment