Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

सिंह पे भवानी देखो चढ़ आई शेरावाली मैया मेरे घर आई लिरिक्स

जब भी भक्तों पर संकट आता है, जब भी जीवन में परेशानियों के बादल घिरते हैं, तब माँ भगवती का आशीर्वाद ही वह प्रकाश बनता है, जो अंधकार को मिटा देता है। सिंह पे भवानी देखो चढ़ आई, शेरावाली मैया मेरे घर आई —यह भजन हमें माँ के उस दिव्य स्वरूप की याद दिलाता है, जो अपने भक्तों की पुकार पर अवश्य आती हैं। जब भक्त सच्चे मन से माँ को पुकारता है, तो माँ को आना ही पड़ता है।

Singh Pe Bhawani Dekho Chadh Aai Sherawali Maiya Mere Ghar Aai Lyrics

सिंह पे भवानी देखो चढ़ आई,
शेरावाली मैया मेरे घर आई,
जगदम्बे मैया मेरे घर आई,
सिंह पे भवानी देखों चढ़ आई।।

मैया ओढ़ चुनड़ प्यारी प्यारी,
अपने भक्तो के घर माँ पधारी,
छाई मन में उमंग,
बाजे ढोल मृदंग,
गूंजे आंगन में खुशियों की शहनाई,
सिंह पे भवानी देखों चढ़ आई,
सिंह पे भवानी देखों चढ़ आई,
शेरावाली मैया मेरे घर आई,
जगदम्बे मैया मेरे घर आई,
सिंह पे भवानी देखों चढ़ आई।।

सजा माँ का दरबार प्यारा प्यारा,
इसके आगे फीका हर नजारा,
जाऊँ तुझपे बलिहार लेउँ नज़रे उतार,
वारु तेरी छवि पे माँ लुन राई,
सिंह पे भवानी देखों चढ़ आई,
सिंह पे भवानी देखों चढ़ आई,
शेरावाली मैया मेरे घर आई,
जगदम्बे मैया मेरे घर आई,
सिंह पे भवानी देखों चढ़ आई।।

तुझे पलकों में अपने छिपा लूँ,
तुझे मन के मंदिर में बसा लूँ,
मेरे तन में है तू मेरे मन में है तू,
‘सौरभ मधुकर’ कण में तू ही समाई,
सिंह पे भवानी देखों चढ़ आई,
सिंह पे भवानी देखों चढ़ आई,
शेरावाली मैया मेरे घर आई,
जगदम्बे मैया मेरे घर आई,
सिंह पे भवानी देखों चढ़ आई।।

सिंह पे भवानी देखो चढ़ आई,
शेरावाली मैया मेरे घर आई,
जगदम्बे मैया मेरे घर आई,
सिंह पे भवानी देखों चढ़ आई।।

माँ शेरावाली का आशीर्वाद जिनके सिर पर होता है, वे किसी भी कठिनाई से डरते नहीं। संकट चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, माँ भवानी अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। अगर आपको भी माँ की कृपा चाहिए, तो श्रद्धा और भक्ति के साथ माँ की आराधना करें, उनके भजनों का गुणगान करें और अपने मन में विश्वास बनाए रखें। माँ की महिमा अपार है, और उनकी कृपा अटूट। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो आप “शेरावाली माँ के अन्य भजनों” को भी सुन सकते हैं और माँ की भक्ति में लीन हो सकते हैं। जय माता दी!








Leave a comment