Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

श्याम प्यारे ओ श्याम प्यारे

श्याम प्यारे ओ श्याम प्यारे —यह भजन खाटू श्याम जी के प्रति अटूट प्रेम और भक्ति को प्रकट करता है। जब भक्त प्रेम में डूबकर श्याम जी को पुकारते हैं, तो उनकी आत्मा एक अलौकिक आनंद से भर जाती है। यह भजन श्याम जी की महिमा का गुणगान करते हुए उनके प्रेममय स्वरूप को दर्शाता है, जिससे हर भक्त का मन भावविभोर हो जाता है।

Shyam Pyare O Shyam Pyare

श्याम प्यारे,
ओ श्याम प्यारें,
दीनों के नाथ हो तुम,
दीनों के नाथ हो तुम,
श्याम तुम हमारे,
श्याम प्यारें,
ओ श्याम प्यारें।।1।।

तूने दिया है सहारा,
सबको लाखों में,
मुझे ना बहलाओ यूंही,
मीठी मीठी बातों में,
दुखिया गरीब झोली,
दुखियां गरीब झोली,
द्वारे पसारे,
श्याम प्यारें,
ओ श्याम प्यारें।।2।

यूँ ही लिखा नहीं,
द्वारा तेरा सांवरे,
हारे का सहारा मेरा,
खाटू वाला सांवरे,
बार बार नाम तेरा,
बार बार नाम तेरा,
लेके पुकारे,
श्याम प्यारें,
ओ श्याम प्यारें।।3।

तेरे दर पे आके,
मेरे सांवरे,
झोली सबकी भर देता,
खाटू वाला सांवरे,
‘ललित’ दर्श तेरा,
‘ललित’ दर्श तेरा,
रस्ता निहारे,
श्याम प्यारें,
ओ श्याम प्यारें।।4।

श्याम प्यारे,
ओ श्याम प्यारें,
दीनों के नाथ हो तुम,
दीनों के नाथ हो तुम,
श्याम तुम हमारे,
श्याम प्यारें,
ओ श्याम प्यारें।।5।

श्याम बाबा अपने प्रेम से हर भक्त के हृदय को भर देते हैं, उनकी भक्ति करने वाला कभी खाली हाथ नहीं जाता। यदि यह भजन आपको अच्छा लगा, तो मेरी अर्जी सुनो श्याम सुंदर अब ना कोई बहाना चलेगा , थोड़ी-थोड़ी कृपा ज़रूर कीजिए खाटू वाले श्याम दुख दूर कीजिए , और तेरे होते मेरी हार बाबा कैसे होगी जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में रंग जाएं। जय श्री श्याम! ????????✨

Leave a comment