Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

श्याम दीवाना हो गया | Shyam Deewana Ho Gaya

जब भक्त श्याम बाबा की भक्ति में डूब जाता है, तो उसका तन, मन और आत्मा केवल श्याम नाम की मधुर धुन गाने लगते हैं। श्याम दीवाना हो गया भजन इसी गहरे भक्तिभाव को प्रकट करता है, जहाँ प्रेम और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिलती है। यह भजन हमें सिखाता है कि जब हम सच्चे हृदय से श्याम बाबा को अपना सब कुछ मान लेते हैं, तो वे भी हमें अपने प्रेम और कृपा से सराबोर कर देते हैं। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति की दिव्यता का अनुभव करें।

Shyam Deewana Ho Gaya

खाटू गया जब पहली बार,
इतना मिला मुझे श्याम का प्यार,
चिन्ता मिट गई सारी यार,
भूलूं ना इसका उपकार,
श्याम दीवाना हो गया,
मैं तो श्याम दीवाना हो गया।।1।।

दर पे भक्तो की भीड़ बड़ी,
बाबा की मुझ पर नजर पड़ी,
मुझे अपने पास बुलाकर के,
सिर पे लहराई मोरछड़ी,
और किसी की क्या दरकार,
साथ मेरे जब लखदातार,
श्याम दिवाना हों गया,
मैं तो श्याम दिवाना हों गया।।2।।

बाबा का कोई जवाब नही,
कब क्या दे कोई हिसाब नही,
अपने भक्तो की सांवरिया,
कभी खोने देता आब नही,
श्याम का सच्चा है दरबार,
करता हर सपना साकार,
श्याम दिवाना हों गया,
मैं तो श्याम दिवाना हों गया।।3।।

जो श्याम शरण में आता है,
वो कभी नही दुख पाता है,
जिस पर किरपा हो बाबा की,
जीवन भर मौज उड़ाता है,
‘भीमसैन’ की सुनी पुकार,
छोडू ना कभी तेरा द्वार,
श्याम दिवाना हों गया,
मैं तो श्याम दिवाना हों गया।।4।।

खाटू गया जब पहली बार,
इतना मिला मुझे श्याम का प्यार,
चिन्ता मिट गई सारी यार,
भूलूं ना इसका उपकार,
श्याम दीवाना हो गया,
मैं तो श्याम दीवाना हो गया।।5।।

श्याम बाबा की भक्ति में जो एक बार खो जाता है, वह फिर किसी और चीज़ में आनंद नहीं पाता। उनकी इस अपार कृपा और भक्ति रस को तेरा नाम लेकर जो जिए जा रहा है, तेरे भजनों में है जादू, महसूस तुझे ही करूं मैं, जिसको ये दुनिया हराए, उसे श्याम जिताए, श्याम का रंग चढ़ गया जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में रमकर उनके प्रेम और आशीर्वाद का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment