Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

शुरू हो रही है राम कहानी भजन लिरिक्स

भगवान श्री राम का चरित्र अनुपम और अद्भुत है, जिसकी कथा सुनने मात्र से मन और आत्मा पवित्र हो जाते हैं। शुरू हो रही है राम कहानी भजन हमें प्रभु श्री राम की दिव्य गाथा में डुबो देता है, जहां उनकी लीला, त्याग, प्रेम और मर्यादा की झलक मिलती है। यह भजन भक्तों को रामचरितमानस के मधुर प्रसंगों से जोड़ते हुए प्रभु की कृपा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है।

Shuru ho rahi hai Ram Kahani

शुरू हो रही है राम कहानी,
शुरू हो रही हैं राम कहानी
महिमा पुरानी वेद बखानी,
तुलसी की वाणी
शुरू हो रही हैं राम कहानी।।

जग कर्ता-धर्ता भरता है,
माता पिता बंधु दाता है
प्रेम से याज्ञवल्क्य जी गाये,
जीवन धन मानी
शुरू हो रही हैं राम कहानी।।

कथा श्रवण से सुख मिलता है,
जन्म मरण भव दुख मिटता है
कागभुसुंडि जी नित गाये,
सब गुण खानी
शुरू हो रही हैं राम कहानी।।

अधर्म राज का अंत हुआ है,
जीवन धर्म जीवंत हुआ है
अवध में राजा राम सुहाए,
सीता महारानी,
शुरू हो रही हैं राम कहानी।।

दुनिया का अनमोल रतन है,
कृष्णानंद का जीवन धन है
पार्वती को शिव जी सुनाएं,
परा भक्ति दानी
शुरू हो रही हैं राम कहानी।।

शुरू हो रही है राम कहानी,
शुरू हो रही हैं राम कहानी
महिमा पुरानी वेद बखानी,
तुलसी की वाणी
शुरू हो रही हैं राम कहानी।।

राम कथा का श्रवण हमें धर्म, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह भजन भगवान श्री राम की पावन लीला को हृदय में उतारने का एक सुंदर माध्यम है। यदि आपको यह भजन प्रिय लगा, तो आप राम के गीत सुनाते चलो, राम कथा सुनकर जाना और अवध में हो रही जय जयकार जैसे अन्य भक्तिमय रचनाओं का भी आनंद लेकर राम भक्ति में तल्लीन हो सकते हैं। जय श्री राम! ????

Leave a comment