Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

श्री राम से मेरा भी रिश्ता हनुमान तुम्हारे जैसा हो लिरिक्स

श्री राम से मेरा भी रिश्ता, हनुमान तुम्हारे जैसा हो भजन राम भक्त हनुमान जी की अटूट भक्ति और समर्पण को समर्पित है। इस भजन के माध्यम से एक भक्त श्री राम से अपने संबंध को ठीक वैसे ही गहरा बनाना चाहता है, जैसे हनुमान जी का श्री राम से था। यह भजन भक्ति, प्रेम और आत्मसमर्पण की अद्भुत झलक देता है, जो भक्तों के हृदय में राम भक्ति की ज्योत जलाता है।

Shree Ram Se Mera Bhi Rishta Hanuman Tumhare Jaisa Ho Lyrics

श्री राम से मेरा भी रिश्ता,
हनुमान तुम्हारे जैसा हो,
हनुमान तुम्हारे जैसा हो,
हनुमान तुम्हारे जैसा हो,
श्रीं राम से मेरा भी रिश्ता,
हनुमान तुम्हारे जैसा हो।।

तुम गर्व से सबको कहते हो,
तुम सियाराम के सेवक हो,
गर इसको कहें अभिमान तो फिर,
अभिमान तुम्हारे जैसा हो,
श्रीं राम से मेरा भी रिश्ता,
हनुमान तुम्हारे जैसा हो।।

दिन रात जपु सुबह शाम जपु,
मैं आठों पहर प्रभु राम जपु,
मेरे भी लबो पे रघुवर का,
गुणगान तुम्हारे जैसा हो,
श्रीं राम से मेरा भी रिश्ता,
हनुमान तुम्हारे जैसा हो।।

तुम जिनके मन में रहते हो,
उन्हें मेरे मन की कह देना,
‘सोनू’ का भी प्रभु चरणों में,
स्थान तुम्हारे जैसा हो,
श्रीं राम से मेरा भी रिश्ता,
हनुमान तुम्हारे जैसा हो।।

श्री राम से मेरा भी रिश्ता,
हनुमान तुम्हारे जैसा हो,
हनुमान तुम्हारे जैसा हो,
हनुमान तुम्हारे जैसा हो,
श्रीं राम से मेरा भी रिश्ता,
हनुमान तुम्हारे जैसा हो।।

“श्री राम से मेरा भी रिश्ता, हनुमान तुम्हारे जैसा हो” यह भजन हर भक्त की आशा और प्रार्थना को दर्शाता है। हनुमान जी का निस्वार्थ प्रेम और रामभक्ति हर भक्त के लिए एक आदर्श और प्रेरणा है। जब कोई व्यक्ति शुद्ध हृदय से भगवान राम का नाम लेता है, तो हनुमान जी स्वयं उसकी रक्षा के लिए आते हैं।

Leave a comment