Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

श्रध्दा सबूरी मन में रक्खो साई वचन अनमोल लिरिक्स

साईं बाबा की शिक्षाओं में श्रद्धा और सबूरी सबसे महत्वपूर्ण वचन हैं, जो हर भक्त के जीवन को रोशन करते हैं। श्रद्धा सबूरी मन में रक्खो, साईं वचन अनमोल भजन साईं बाबा के इन्हीं अनमोल वचनों को याद दिलाता है। यह भजन हमें सिखाता है कि यदि हम अपने मन में श्रद्धा और धैर्य बनाए रखते हैं, तो बाबा की कृपा से हमारे जीवन की सभी कठिनाइयाँ स्वतः ही दूर हो जाती हैं।

shraddha Saburi Man Me Rakkho Sai Vachan Anamol

श्रध्दा सबूरी मन में रक्खो,
साई वचन अनमोल,
सबका मालिक एक है बंदे,
ये ही जुबाँ से बोल।।

जन्नत से भी अधिक मनोरम,
शिरडी ऐसी बस्ती,
सुबह-शाम और आठों याम है,
रहमत सदा बरसती,
नहीं है बढ़कर इसके जैसा,
दुनियाँ की कोई हस्ती,
डोर जीवन की सौंप दे इनको,
ना तू दर-दर डोल।
सबका मालिक एक है बंदे,
ये ही जुबाँ से बोल।।

तन-मन से तेरी करूँ मैं सेवा,
ऐसी किरपा कर दो,
भक्तों के हिरदय में अपनी,
भक्ति भावना भर दो,
कृपा तुम्हारी बनी रहे,
ऐसा तुम हमको वर दो,
मन मन्दिर में तुम्हें बिठा लूँ,
अंतरपट तू खोल।
सबका मालिक एक है बंदे,
ये ही जुबाँ से बोल।।

हर मुराद पूरी होती है,
जो श्रद्धा से ध्याये,
ऊदी तू माथे पे लगा,
दिल खुशियों से भर जाये,
जो सच्चे हिरदय से माँगे,
मनवांछित फल पाये,
‘परशुराम’अब बाकी जीवन,
मत माटी में रोल।
सबका मालिक एक है बंदे,
ये ही जुबाँ से बोल।।

श्रध्दा सबूरी मन में रक्खो,
साई वचन अनमोल,
सबका मालिक एक है बंदे,
ये ही जुबाँ से बोल।।

जो भी भक्त साईं बाबा की सच्ची भक्ति करता है और उनके वचनों का पालन करता है, उसे जीवन में कभी निराशा नहीं होती। उनकी कृपा और मार्गदर्शन को और गहराई से अनुभव करने के लिए अन्य भजनों को भी पढ़ें, जैसे “दर पे आके तेरे साईं बाबा, कुछ सुनाने को दिल चाहता है”, “मेरे साईं की अद्भुत है माया, देखो पानी से दीप जलाया”, “साईं नाथ तेरी महिमा सारे जग से निराली है” और “मेरे साईं, तेरी शिरडी बहुत अब याद आती है”। साईं बाबा की भक्ति में रमकर उनके दिव्य प्रेम और आशीर्वाद का अनुभव करें। ????✨

Leave a comment