Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हे शिव शम्भू करुणा सिंधु जग के पालनहार भजन लिरिक्स

भजन हे शिव शम्भू करुणा सिंधु जग के पालनहार इसी दिव्य भावना को प्रकट करता है, जिसमें भोलेनाथ की असीम करुणा, कृपा और विश्व-पालक रूप का गुणगान किया गया है। यह भजन हमें सिखाता है कि जब भी जीवन में संकट आए, हमें शिव शंकर की शरण में आकर उनकी भक्ति में लीन हो जाना चाहिए। आइए, इस भक्तिपूर्ण भजन को पढ़कर भगवान शिव की कृपा का अनुभव करें।

Shiv Shambhu Kannada Sindhu Jag ke palanhar

हे शिव शम्भू करुणा सिंधु,
जग के पालनहार
दयालु वंदन बारम्बार,
दयालु वंदन बारम्बार।।
1।।

त्रिलोकी है नाम तुम्हारा,
त्रिलोकी है नाम तुम्हारा
तेरी दया से जग से उजियारा,
तेरी दया से जग से उजियारा
कण कण में है वास तुम्हारा,
कण कण में है वास तुम्हारा
करुणा के भंडार,
दयालु वंदन बारम्बार,
दयालु वंदन बारम्बार।।
2।।

सारे जग के तुम हो स्वामी,
सारे जग के तुम हो स्वामी
हे जगपालक अंतर्यामी,
हे जगपालक अंतर्यामी
सियाराम का ध्यान धरे तू,
सियाराम का ध्यान धरे तू
गिरिजा के भरतार,
दयालु वंदन बारम्बार
दयालु वंदन बारम्बार।।
3।।

‘हर्ष’ कहूँ क्या तेरी माया,
‘हर्ष’ कहूँ क्या तेरी माया
तूने ये ब्रम्हांड रचाया,
तूने ये ब्रम्हांड रचाया
तेरे नाम से हम दीनो का,
तेरे नाम से हम दीनो का
चलता है संसार,
दयालु वंदन बारम्बार,
दयालु वंदन बारम्बार।।
4।।

हे शिव शम्भू करुणा सिंधु,
जग के पालनहार
दयालु वंदन बारम्बार,
दयालु वंदन बारम्बार।।
5।।

महादेव अपनी कृपा से भक्तों को हर संकट से उबारते हैं और उन्हें सन्मार्ग की ओर ले जाते हैं। वे केवल संहार के देवता नहीं, बल्कि पालनहार भी हैं, जो सृष्टि की रक्षा और कल्याण के लिए सदा तत्पर रहते हैं। जो भी शिव का नाम सच्चे मन से जपता है, वह उनकी अपार दया का पात्र बनता है। यदि आप शिव भक्ति के और भी प्रेरणादायक भजनों को पढ़ना चाहते हैं, तो दूल्हा बने त्रिपुरारी जू, शिव भोला भंडारी जू, भोले के दर से सबकुछ मिला , मेरे भोले की सवारी आज आयी, और शंभू ये तेरी माया कहीं है धूप कहीं है छाया जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और महादेव की कृपा का अनुभव करें। हर-हर महादेव! ????

Leave a comment