Shankar Bholenath Sab Dukh Door Karo
अलख निरंजन सब दुःख भंजन,
शंकर भोलेनाथ सब दुख दूर करो,
मेरे बाबा भोलेनाथ सब दुख दूर करो….
माथे पे चंदा जटाओ में गंगा,
गले सर्पो का हार सब दुख दूर करो,
भोले गले सर्पो का हार सब दुख दूर करो,
मेरे बाबा भोलेनाथ सब दुख दूर करो….
कानों में कुंडल हाथ कमंडल,
पहने बागंबर छाल सब दुख दूर करो,
भोले पहने बागंबर छाल सब दुख दूर करो,
मेरे बाबा भोलेनाथ सब दुख दूर करो….
हाथों में डमरू पैरों में घुघरू,
चले मस्तानी चाल सब दुख दूर करो,
भोले चले मस्तानी चाल सब दुख दूर करो,
मेरे बाबा भोलेनाथ सब दुख दूर करो….
नंदी सवारी संग गौरा प्यारी,
अरे गोदी में गणपति लाल सब दुख दूर करो,
मेरे बाबा भोलेनाथ सब दुख दूर करो….
घट घट वासी कैलाश वासी,
कर दो बेडा पार सब दुख दूर करो,
बाबा करो दो बेडा पार सब दुख दूर करो,
मेरे बाबा भोलेनाथ सब दुख दूर करो….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile