Puchh Rahe Bholenath
पूछ रहे भोलेनाथ,
के गौरा तुम कै बहना,
हँस हँस बोले गौरा माँ,
के भोले हम नौ बहना……
एक बहन जन पुरी में बसत है,
सीता मैया उनका नाम,
के भोले हम नौ बहना,
पूछ रहे भोलेनाथ,
के गौरा तुम कै बहना……
एक बहन कलकत्ता में बसत है,
काली मैया उनका नाम,
के भोले हम नौ बहना,
पूछ रहे भोलेनाथ,
के गौरा तुम कै बहना……
एक बहन मेरी जम्मू में बसत है,
एक बहन मेरी जम्मू में बसत है,
वैष्णो देवी उनका नाम,
के भोले हम नौ बहना,
पूछ रहे भोलेनाथ,
के गौरा तुम कै बहना……
एक बहन हिमाचल में बसत है,
एक बहन हिमाचल में बसत है,
के भोले हम नौ बहना,
पूछ रहे भोलेनाथ,
के गौरा तुम कै बहना……
एक बहन नैनीताल में बसत है,
एक बहन नैनीताल में बसत है,
नैना देवी उनका नाम,
के भोले हम नौ बहना,
पूछ रहे भोलेनाथ,
के गौरा तुम कै बहना……
एक बहन हरिद्वार में बसत है,
एक बहन हरिद्वार में बसत है,
मनसा देवी उनका नाम,
के भोले हम नौ बहना,
पूछ रहे भोलेनाथ,
के गौरा तुम कै बहना……
एक बहन विंध्यांचल में बसत है,
एक बहन विंध्यांचल में बसत है,
विन्ध्येश्वरी उनका नाम,
के भोले हम नौ बहना,
पूछ रहे भोलेनाथ,
के गौरा तुम कै बहना……
एक बहन घर घर में बसत है,
एक बहन घर घर में बसत है,
तुलसी मैया उनका नाम,
के भोले हम नौ बहना,
पूछ रहे भोलेनाथ,
के गौरा तुम कै बहना…

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile