Mera Yaar Hai
भोले बाबा का नील कंठ दरबार है
वो डमरू वाला नील कंठ मेरा यार है
नील कंठ के उपर जो सरकार है
वो मेरा यार …
भोले तेरी पिंडी पे है भांग धतुरा चडता,
भरता है पल में झोली मन ईशा पूरी करता
सुनता है सब की तू करुना पुकार है,
मेरा यार है वो मेरा यार है
भोले बाबा का नील कंठ दरबार है
तेरे दर पे भोले कावड श्रधा से जो भी लाता
मुह माँगा वर पा जाता
और जीवन सफल बनाता
जो सारे जगत के देखो पालनहार है
मेरा यार है वो मेरा यार है
भोले बाबा का नील कंठ दरबार है
देवो के ये महादेवा भोले शंकर कहलाते
बरह्मा विष्णु भी देखो इनका गुण गाते
नागर कहता इनकी महिमा अपार है
मेरा यार है वो मेरा यार है
भोले बाबा का नील कंठ दरबार है

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile