Main Aai Tere Darbar
हो मैं आई तेरे दरबार शंकर भोले जी,
हो शंकर भोले जी….
नाम तुम्हारा भोला भाला,
सारी दुनिया की हो सुणने आला,
तुम मेरी भी सुणो पुकार शंकर भोले जी,
मैं आई तेरे दरबार शंकर भोले जी,
हो शंकर भोले जी….
फूल चढ़ाऊँ भोले फल मैं चढ़ाऊँ,
काच्चे दूध तै तने नहवाऊं,
तुम मेरा भी करो सुधर शंकर भोले जी,
मैं आई तेरे दरबार शंकर भोले जी,
हो शंकर भोले जी…..
देसी घी की हो ज्योत जगाऊं,
हर दम तेरा हो ध्यान लगाऊं,
मेरी नैया कर दो पार शंकर भोले जी,
मैं आई तेरे दरबार शंकर भोले जी,
हो शंकर भोले जी….
सबके दुखड़े ओ मेटण आले,
सब संकट नै ओ काटण आले,
मेरा कर दो बेडा पार शंकर भोले जी,
मैं आई तेरे दरबार शंकर भोले जी,
हो शंकर भोले जी….
दूर तुम्हारा ओ धाम द्वारा,
पूजण नै जावे जग यो सारा,
तेरे सिर गंगे की धार शंकर भोले जी,
मैं आई तेरे दरबार शंकर भोले जी,
हो शंकर भोले जी….
जय भोले ओ मनै दे दे दर्शन,
मेरी आत्मा होज्या प्रसन्न,
मेरा कर दो बेडा पार शंकर भोले जी,
मैं आई तेरे दरबार शंकर भोले जी,
हो शंकर भोले जी…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile