Lohe Ka Trishul Kamandal Pital Ka
लोहे का त्रिशूल कमण्डल पीतल का,
रूप सुहाना लागे भोले बाबा का॥
मैं जब जब तुमको देखु, तेरी जटा में गंगा विराजे,
मैं मस्त मगन हो जाऊँ, और करू मैं तेरी पूजा,
ओम नमः शिवायः, ओम नमः शिवायः
लोहे का त्रिशूल कमण्डल पीतल का……..
मैं जब जब तुमको देखु, तेरे माथे पे चन्दा सोहे,
मैं मस्त मगन हो जाऊँ, और करू मैं तेरी पूजा,
ओम नमः शिवायः, ओम नमः शिवायः
लोहे का त्रिशूल कमण्डल पीतल का……..
मैं जब जब तुमको देखु, तेरे गले में नागो की माला,
मैं मस्त मगन हो जाऊँ, और करू मैं तेरी पूजा,
ओम नमः शिवायः, ओम नमः शिवायः
लोहे का त्रिशूल कमण्डल पीतल का……..
मैं जब जब तुमको देखु, तेरे हाथ में डमरू साजे,
मैं मस्त मगन हो जाऊँ, और करू मैं तेरी पूजा,
ओम नमः शिवायः, ओम नमः शिवायः
लोहे का त्रिशूल कमण्डल पीतल का……..
मैं जब जब तुमको देखु, तेरे अंग में बाघम छाला,
मैं मस्त मगन हो जाऊँ, और करू मैं तेरी पूजा,
ओम नमः शिवायः, ओम नमः शिवायः
लोहे का त्रिशूल कमण्डल पीतल का……..
मैं जब जब तुमको देखु, तेरी गोद में गणपति लाला,
मैं मस्त मगन हो जाऊँ, और करू मैं तेरी पूजा,
ओम नमः शिवायः, ओम नमः शिवायः
लोहे का त्रिशूल कमण्डल पीतल का……..
मैं जब जब तुमको देखु, तेरे बगल में गोरा माता,
मैं मस्त मगन हो जाऊँ, और करू मैं तेरी पूजा,
ओम नमः शिवायः, ओम नमः शिवायः
लोहे का त्रिशूल कमण्डल पीतल का……..
मैं जब जब तुमको देखु, तेरे चरणों में नन्दी राजा,
मैं मस्त मगन हो जाऊँ, और करू मैं तेरी पूजा,
ओम नमः शिवायः, ओम नमः शिवायः
लोहे का त्रिशूल कमण्डल पीतल का……..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile