Kanwadiya Ka Lag Gaya Mela
बोलिये शंकर भगवान की जय हो…
कावड़ियों का लग गया मेला भोले का रंग केसरिया,
भोले का रंग केसरिया भोले का रंग केसरिया,
हरिद्वार में लग गया मेला भोले का रंग केसरिया,
आया सावन का मस्त महीना भोले का रंग केसरिया….
गौरा मैया तो टीके वाली,
टीके वाली वो तो बिंदिया वाली,
मेरा भोला तो गंगा वाला भोले का रंग केसरिया,
कावड़ियों का लग गया मेला भोले का रंग केसरिया,
हरिद्वार में लग गया मेला भोले का रंग केसरिया….
गौरा मैया तो झुमको वाली,
झुमको वाली मैया नथनी वाली,
मेरा भोला तो गंगा वाला भोले का रंग केसरिया,
कावड़ियों का लग गया मेला भोले का रंग केसरिया,
हरिद्वार में लग गया मेला भोले का रंग केसरिया…..
गौरा मैया तो हारो वाली,
हारो वाली वो तो माला वाली,
मेरा भोला तो गंगा वाला भोले का रंग केसरिया,
कावड़ियों का लग गया मेला भोले का रंग केसरिया,
हरिद्वार में लग गया मेला भोले का रंग केसरिया….
गौरा मैया तो चुडे वाली,
चुडे वाली वो तो मेहँदी वाली,
मेरा भोला तो गंगा वाला भोले का रंग केसरिया,
कावड़ियों का लग गया मेला भोले का रंग केसरिया,
हरिद्वार में लग गया मेला भोले का रंग केसरिया….
गौरा मैया तो लहंगा वाली,
लहंगा वाली वो तो चुनर वाली,
मेरा भोला तो गंगा वाला भोले का रंग केसरिया,
कावड़ियों का लग गया मेला भोले का रंग केसरिया,
हरिद्वार में लग गया मेला भोले का रंग केसरिया…

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile