Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

शिव भोले नाम तेरा जीने का है सहारा भजन लिरिक्स

शिव भोले नाम तेरा जीने का है सहारा भजन में उस अनंत विश्वास को दर्शाया गया है, जो एक भक्त अपने आराध्य शिवजी में रखता है। मैं इस भजन को आपके लिए प्रस्तुत कर रहा हूँ ताकि आप भी शिव नाम के सहारे अपने जीवन की कठिनाइयों को सरल बना सकें और सच्चे भाव से जुड़ सकें।

Shiv Bhole Naam Tera Jine Ka hai Sahara Bhajan Lyrics

शिव भोले नाम तेरा,
जीने का है सहारा,
अब तो शरण में ले लो,
रो रो के दिल पुकारा,
शिव भोले नाम तेरा।।

दुनिया में कोई अपना,
देता नहीं दिखाई,
धीरज तुम्ही तो दोगे,
तुमसे लगन लगाई,
तेरे बिना ना होगा,
इक पल को भी गुजारा,
अब तो शरण में ले लो,
रो रो के दिल पुकारा,
शिव भोले नाम तेरा।।

मेरी जिंदगी के मालिक,
मुझे आसरा है तेरा,
कोई रास्ता ना सूझे,
कैसे मिटे अँधेरा,
मजधार में पड़ा हूँ,
मेरा खो गया किनारा,
अब तो शरण में ले लो,
रो रो के दिल पुकारा,
शिव भोले नाम तेरा।।

तेरे नाम के दीवाने,
बनकर ही अब रहेंगे,
दुःख दर्द जो भी आए,
हंसकर ही सब सहेंगे,
तेरा साथ ना मिला तो,
कैसे जियें बेचारा,
अब तो शरण में ले लो,
रो रो के दिल पुकारा,
शिव भोले नाम तेरा।।

तेरी दया ना होती,
तो ये जनम ना होता,
तेरे ही बल से ‘राजू’,
पापो का बोझ ढोता,
अब तो तुम्ही संभालो,
मैं हर तरफ से हारा,
अब तो शरण में ले लो,
रो रो के दिल पुकारा,
शिव भोले नाम तेरा।।

शिव भोले नाम तेरा,
जीने का है सहारा,
अब तो शरण में ले लो,
रो रो के दिल पुकारा,
शिव भोले नाम तेरा।।

“शिव भोले नाम तेरा जीने का है सहारा” जैसे भजनों को पढ़कर यह अनुभव होता है कि शिव नाम में ही जीवन की हर पीड़ा का समाधान छिपा है। यदि यह भजन आपके हृदय को स्पर्श करता है, तो “ओ भोले भाले जग के रखवाले”, “मेरे घर के आगे भोलेनाथ तेरा मंदिर बन जाये”, “भोले बाबा का रूप निराला”, और “हम पर भी एक नजर हो शंकर मशान वाले” जैसे अन्य भावपूर्ण शिव भजनों को भी ज़रूर पढ़ें और उनकी भक्ति में स्वयं को समर्पित करें।

Leave a comment