Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

शेरावाली माँ मेरी कमाल कर दी

जब माँ शेरावाली की कृपा होती है, तो असंभव भी संभव हो जाता है। शेरावाली माँ मेरी कमाल कर दी भजन माँ के चमत्कारी आशीर्वाद और भक्तों पर उनकी कृपा का सुंदर वर्णन करता है। यह भजन हमें माँ दुर्गा की महिमा का एहसास कराता है और उनके प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति को प्रकट करता है।

Sherawali Maa Meri Kamaal Kar Di

शेरावाली माँ मेरी,
कमाल कर दी,
कमाल कर दी,
ये तो झोली भरे,
ना मलाल कर दी।1।

माँ की ममता सबसे निराली,
सब से निराली,
सब से निराली,
सेवा से इनकी हर दिन दिवाली,
हर दिन दिवाली,
हर दिन दिवाली,
माँ तो बच्चो का अपने,
खयाल कर दी,
खयाल कर दी,
ये तो झोली भरे,
ना मलाल कर दी।2।

माँ से प्रीत बढाले तू प्यारे,
बढाले तू प्यारे,
बढाले तू प्यारे,
शिकवे दिल के मिटाले तू सारे,
मिटाले तू सारे,
मिटाले तू सारे,
माँ तो दूनिया को पल में,
निहाल कर दी,
निहाल कर दी,
ये तो झोली भरे,
ना मलाल कर दी।3।

झूठे रिश्ते नातो को छोडो़,
नातो को छोड़ो,
नातो को छोडो़,
माँ के चरणों दिल अपना जोडो,
दिल अपना जोडो,
दिल अपना जोडो,
दुखी मन को मां मेरी,
खुशहाल कर दी,
खुशहाल कर दी,
ये तो झोली भरे,
ना मलाल कर दी।4।

‘सुरेन्द्र सिंह’ गाए जब ये तराना,
जब ये तराना,
जब ये तराना,
मस्ती में मस्त हो नाचे जमाना,
नाचे जमाना,
नाचे जमाना,
सारी चिंता माँ पल में,
बहाल कर दी,
बहाल कर दी,
ये तो झोली भरे,
ना मलाल कर दी।5।

शेरावाली माँ मेरी,
कमाल कर दी,
कमाल कर दी,
ये तो झोली भरे,
ना मलाल कर दी।6।

माँ शेरावाली अपने भक्तों की हर पुकार सुनती हैं और सच्चे मन से की गई भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती। “शेरावाली माँ मेरी कमाल कर दी” भजन माँ की अपार कृपा का प्रमाण है, जो भक्तों के जीवन में चमत्कार लाती है। अगर यह भजन आपको भक्ति भाव से भर देता है, तो “शेर सवारी कर जगदम्बे आएगी” भजन भी अवश्य पढ़े, जिसमें माँ के आगमन और उनकी अलौकिक शक्ति का अद्भुत वर्णन किया गया है।

Leave a comment