Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

शरण हनुमत की जो आया उसे पल में संभाला है लिरिक्स

शरण हनुमत की जो आया उसे पल में संभाला है यह भजन हनुमान जी की महिमा और उनके अनगिनत चमत्कारों को दर्शाता है। यह भजन उस व्यक्ति की भावना को व्यक्त करता है जो हनुमान जी के चरणों में शरण लेने के बाद हर संकट से मुक्ति पाता है। हनुमान जी की कृपा से उनका जीवन संवर जाता है और वे अपने कठिन समय से बाहर निकलते हैं।

Sharan Hanumat Ki Jo Aaya Use Pal Me Sambhala Hai Lyrics

शरण हनुमत की जो आया,
उसे पल में संभाला है,
सामने आई जब बाधा,
अंजनीसुत ने टाला है,
शरण हनुमत की जों आया,
उसे पल में संभाला है।1।

निर्बल के बलवान कपि है,
सब देवों में महान कपि है,
मूढ़मति को देते है बुद्धि,
ज्ञान वान विद्वान कपि है,
दया का रूप हनुमत का,
जगत में सबसे निराला है,
सामने आई जब बाधा,
अंजनीसुत ने टाला है,
शरण हनुमत की जों आया,
उसे पल में संभाला है।2।

गीत कपि के जो है गाते,
श्रद्धा भाव है मन को भाते,
संकट में जो उन्हें पुकारे,
उसका सहारा बनके आते,
सभी का ध्यान जो रखता,
अंजनी माँ का लाला है,
सामने आई जब बाधा,
अंजनीसुत ने टाला है,
शरण हनुमत की जों आया,
उसे पल में संभाला है।3।

राम की भक्ति जो भी करता,
उसके हनुमत करता धर्ता,
कृपा से सब संताप है मिटते,
घर आँगन खुशियों से भरता,
गरीबों का सहारा एक,
कपि बजरंगी बाला है,
सामने आई जब बाधा,
अंजनीसुत ने टाला है,
शरण हनुमत की जों आया,
उसे पल में संभाला है।4।

शरण हनुमत की जो आया,
उसे पल में संभाला है,
सामने आई जब बाधा,
अंजनीसुत ने टाला है,
शरण हनुमत की जों आया,
उसे पल में संभाला है।5।

यह भजन हमें यह सिखाता है कि जीवन में किसी भी प्रकार का संकट हो, हमें हनुमान जी की शरण में जाना चाहिए। उनके चरणों में समर्पण और आस्था से हमें हर मुसीबत से मुक्ति मिलती है। हनुमान जी की शक्ति और भक्ति का यह गीत न केवल हमें उनके प्रति श्रद्धा बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है, बल्कि यह हमारे जीवन को भी आशा और शक्ति से भर देता है।

Leave a comment