Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

शम्भू शम्भू बोल मना

Shambhu Shambhu Bol Mana

शम्भू शम्भू शम्भू बोल मना,
जग का क्या पता,
शम्भू शम्भू शम्भू बोल मना,
जग का क्या पता,
शम्भू शम्भू शम्भू बोल मना,
जग का क्या पता,
जग तो है माया,
जन है खिलौना,
कण कण में है तेरा वास,
शम्भू शम्भू शम्भू बोल मना,
जग का क्या पता………

यदि काल है इस जग में,
महाकाल है मेरे बाबा,
यदि बंधन है इस जग में,
मोक्ष दाता है मेरे बाबा,
सृष्टि है इस जग की,
संचारक है मेरे बाबा,
विष है जो इस जग में,
विषधारी है मेरे बाबा,
ॐ के रंग में रंग दे जो सबको,
कहते है सब नमः शिवाय,
शम्भू शम्भू शम्भू बोल मना,
जग का क्या पता………

बड़ा भोला भोला भंडारी,
हर लेता है पीड़ा सारी,
उज्जैनी के हो तुम राजा,
विराजे संग माता गिरिजा,
रामेश्वर बोले शम्भू,
महाकालेश्वर बोले शम्भु,
काशी का कणकण बोले शम्भू,
शम्भू शम्भू बस शम्भू,
ओ कैलाशी हो अविनाशी,
भस्म रमाये दिन रात,
विष क्या है महादेव से पूछो,
देवो से पूछो ना ये बात,
शम्भू शम्भू शम्भू बोल मना,
जग का क्या पता,
शिवाय शिव शिव बोल मना,
तन का क्या पता,
भोले भोले भोले बोल मना,
धन का क्या पता,
शम्भू शम्भू शम्भू बोल मना,
जग का क्या पता………..

Leave a comment