Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

सारी दुनिया में गूंज रहा बस एक ही नारा है

सारी दुनिया में गूंज रहा बस एक ही नारा है —यह भजन श्याम बाबा की महिमा और उनकी बढ़ती भक्ति का संदेश देता है। जब भक्त श्रद्धा और प्रेम से श्याम जी का नाम जपते हैं, तो उनकी गूंज सिर्फ खाटू ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सुनाई देती है। यह भजन दर्शाता है कि श्याम प्रेम की आंधी ने हर दिशा में भक्तों को जोड़ दिया है और उनका नाम हर हृदय में बस गया है। आइए, इस भजन के माध्यम से हम भी श्याम जी की भक्ति के इस दिव्य नारे में शामिल हों।

Sari Duniya Me Gunj Raha Bas Ek Hi Nara Hai

सारी दुनिया में गूंज रहा,
बस एक ही नारा है,
हारे का सहारा है,
बाबा श्याम हमारा है,
हर दिन दुखी दुखियारे ने,
यही नाम पुकारा है,
हारे का सहारा है,
बाबा श्याम हमारा है।1।

इस नाम की महिमा भारी है,
ये तीन बाण का धारी है,
जो भा गया इसकी नजरो को,
फिर जग ने नजर उतारी है,
जो भी आया है एक दफा,
फिर आया दोबारा है,
हारे का सहारा है,
बाबा श्याम हमारा है।2।

कितनों की लिखी कहानी है,
मेरा बाबा शीश का दानी है,
जिसने भी झुकाया दर पे सर,
संवरी उसकी जिंदगानी है,
‘सोनू’ उसको तो मिल ही गया,
जीने का गुजारा है,
हारे का सहारा है,
बाबा श्याम हमारा है।3।

सारी दुनिया में गूंज रहा,
बस एक ही नारा है,
हारे का सहारा है,
बाबा श्याम हमारा है,
हर दिन दुखी दुखियारे ने,
यही नाम पुकारा है,
हारे का सहारा है,
बाबा श्याम हमारा है।4।

श्याम बाबा का नाम अब हर दिल की धड़कन बन चुका है, और उनकी महिमा देश-विदेश में गूंज रही है। यह भजन हमें बाबा श्याम के प्रेम में डूबने और उनकी अपार कृपा को महसूस करने की प्रेरणा देता है। यदि यह भजन आपको पसंद आया, तो “रुत आगी रे बाबा जी से बोलन की, खाटू में रंगों की बौछार है, और “सिर पे पगड़ी राजस्थानी, बागो रंग केसरिया” जैसे भजनों को भी अवश्य पढ़ें और श्याम भक्ति में रम जाएं। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment