Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

सांवरे हारे का सहारा तेरा नाम है

जब जीवन की राहों में इंसान अकेला महसूस करता है और सारी दुनिया से निराश हो जाता है, तब श्याम बाबा का नाम ही उस हारे हुए व्यक्ति का सबसे बड़ा सहारा बन जाता है। सांवरे हारे का सहारा तेरा नाम है भजन इस गहरे विश्वास और श्रद्धा को व्यक्त करता है कि श्याम बाबा के नाम में ऐसी शक्ति है, जो हर दुख और पीड़ा को हर सकती है। आइए, इस भजन को पढ़ें और महसूस करें कि श्याम बाबा का नाम हमारे जीवन के सबसे बड़े सहारे के रूप में कार्य करता है।

Sanware Haare Ka Sahara Tera Naam Hai Lyrics

सांवरे हारे का सहारा तेरा नाम है,

दोहा – मन को मारने से कुछ नहीं होगा,
ऐसे हारने से कुछ नहीं होगा,
एक धाम हैं जिसे मैं जानता हूँ
पहुँच जा खाटू,
वहां जाने से बहुत कुछ होगा।1।

सांवरे हारे का सहारा तेरा नाम है,
साँवरे हारे का सहारा तेरा नाम है,
इस दुनिया में हारे हुओं को,
मिलता यहाँ आराम है,
साँवरे हारे का सहारा तेरा नाम है,
साँवरे हारे का सहारा तेरा नाम है।।2।।

सपने जो मेरे आधे अधूरे,
खाटू वाले श्याम बाबा,
कर दो पूरे,
इस दुनिया में लखदातारी,
तेरा साँवरिया नाम है,
साँवरे हारे का सहारा तेरा नाम है,
साँवरे हारे का सहारा तेरा नाम है।।3।।

मैं भी हूँ चाहता,
मेरा भी नाम हो,
मेरी पहचान मेरा,
खाटू वाला श्याम हो,
दुनिया की दौलत बाद की बातें,
जान से प्यारा तेरा नाम है,
साँवरे हारे का सहारा तेरा नाम है,
साँवरे हारे का सहारा तेरा नाम है।।4।।

देखे है हमने,
जग के नजारे,
सारे है फीके बाबा,
आगे तुम्हारे,
भजन करूँ तुझे नमन करूँ,
सुबह शाम यही मेरा काम है,
साँवरे हारे का सहारा तेरा नाम है,
साँवरे हारे का सहारा तेरा नाम है।।5।।

साँवरे हारे का सहारा तेरा नाम है,
साँवरे हारे का सहारा तेरा नाम है,
इस दुनिया में हारे हुओं को,
मिलता यहाँ आराम है,
साँवरे हारे का सहारा तेरा नाम है,
साँवरे हारे का सहारा तेरा नाम है।।6।।

श्याम बाबा का नाम हमारे जीवन को संजीवित करता है और हमें हर कठिनाई से बाहर निकालता है। इस दिव्य कृपा को अब हार गया हूँ श्याम, हारे के सहारे श्याम, मुझे गले लगा लो ना, तेरे भजनों में है जादू महसूस तुझे ही करूं मैं, मांगो दातार से खाटू दरबार से जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा के आशीर्वाद और कृपा का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment