संकट में शेरावाली की सकलाई देखि है भजन लिरिक्स

जब जीवन में कठिनाइयाँ आती हैं और रास्ते बंद होते दिखाई देते हैं, तब माँ शेरावाली अपने भक्तों की रक्षा के लिए आगे आती हैं। संकट में शेरावाली की सकलाई देखि है भजन इसी भाव को प्रकट करता है कि जब भी कोई भक्त सच्चे मन से माँ को पुकारता है, तो वे उसकी सुध लेने जरूर आती हैं। माँ दुर्गा के चरणों में समर्पण ही हर संकट का हल है, और यह भजन हमें इसी सच्चाई से जोड़ता है।

Sankat Me Sherawali Ki Sakalayi Dekhi Hai

संकट में शेरावाली की,
सकलाई देखि है,
मेरे संग संग चलती,
मैया की परछाई देखि है,
मेरे संग संग चलती,
मैया की परछाई देखि हैं।1।

कोई राह नज़र ना आए,
जब छाए गम के बादल,
सर पे महसूस किया है,
मैंने मैया का आँचल,
माँ की चुनड़ी मेरे सर पे,
माँ की चुनड़ी मेरे सर पे,
लहराई देखि है,
मेरे संग संग चलती,
मैया की परछाई देखि हैं।2।

ये है तक़दीर हमारी,
जो तेरी शरण मिली है,
क़िस्मत से हम भक्तो की,
मैया तू कुलदेवी है,
मेरे सुख में दुःख में हरदम,
मेरे सुख में दुःख में हरदम,
माँ आई देखि है,
मेरे संग संग चलती,
मैया की परछाई देखि हैं।3।

तूने तो दिया है मैया,
मुझको औकात से बढ़कर,
‘सौरभ मधुकर’ की तूने,
रख दी तक़दीर बदलकर,
हमने माँ के दरबार की,
हमने माँ के दरबार की,
सच्चाई देखि है,
मेरे संग संग चलती,
मैया की परछाई देखि हैं।4।

संकट में शेरावाली की,
सकलाई देखि है,
मेरे संग संग चलती,
मैया की परछाई देखि है,
मेरे संग संग चलती,
मैया की परछाई देखि हैं।5।

माँ शेरावाली की कृपा से कोई भी भक्त अकेला नहीं होता, वे हर मुश्किल में सहारा बनती हैं। उनकी शक्ति अनंत है, और जो भी उनकी भक्ति करता है, उसे कभी हार का सामना नहीं करना पड़ता। अगर आपको यह भजन प्रेरणादायक लगा, तो “अम्बे अम्बे जपो चली आएगी भवानी” भजन भी जरूर सुनें, जिसमें माँ भवानी की कृपा और उनके नाम जपने के प्रभाव का सुंदर वर्णन किया गया है। जय माता दी! ????✨

Leave a comment