Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

सनातन बना जगत की शान | Sanatan Bana Jagat Ki Shan

सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लिए एक जीवनशैली और मार्गदर्शन का स्रोत है। सनातन बना जगत की शान भजन इस शाश्वत सत्य को उजागर करता है कि सनातन धर्म अपनी दिव्यता, करुणा और सत्य के कारण सदियों से जगत की शोभा बना हुआ है। श्रीराम, श्रीकृष्ण और अन्य दिव्य अवतारों के आदर्शों ने इस पावन परंपरा को और भी गौरवशाली बना दिया है।

Sanatan Bana Jagat Ki Shan

सनातन बना जगत की शान,
लगे हर हिंदू बना हनुमान,
प्रभु श्री राम के शासन में,
मिलेगा अब सबको सम्मान,
अवध श्री राम पधारे,
घर श्री राम पधारे।1।

अब देश के चप्पे चप्पे पर,
श्री राम का नारा लगता है,
जो ना कहता था हमे राम राम,
वो भी राम के नाम को भजता है,
करे सब श्री राम का ध्यान,
राम संग खुश होंगे हनुमान,
प्रभु श्री राम के शासन में,
मिलेगा अब सबको सम्मान,
अवध श्री राम पधारे,
घर श्री राम पधारे।2।

भारत माता को पूजे हम,
और संग में ये जयजयकार लगे,
खाटू में जय श्री श्याम लगे,
अयोध्या में जय श्री राम लगे,
सनातन धर्म है सबसे महान,
यहां श्री राम से सबकी शान,
मिलेगा अब सबको सम्मान,
अवध श्री राम पधारे,
घर श्री राम पधारे।3।

कलयुग के युग को त्याग के हम,
सतयुग को फिर से लायेंगे,
योद्धा में राम विराज गए,
अब हिंदू राष्ट्र बनाएंगे,
हिंदु सब दे इस बात पे ध्यान,
मिले हर धर्म को भी सम्मान,
तभी श्री राम के शासन का,
करेगा हर कोई गुणगान,
अवध श्री राम पधारे,
घर श्री राम पधारे।4।

सनातन बना जगत की शान,
लगे हर हिंदू बना हनुमान,
प्रभु श्री राम के शासन में,
मिलेगा अब सबको सम्मान,
अवध श्री राम पधारे,
घर श्री राम पधारे।5।

सनातन धर्म प्रेम, भक्ति और सच्चाई का प्रतीक है। यही कारण है कि यह युगों-युगों से संपूर्ण संसार को सही राह दिखा रहा है। यदि यह भजन आपको सनातन धर्म की महिमा से जोड़ रहा है, तो आप “राम नाम की महिमा, श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन, हनुमान जी के श्रीराम प्रेम की कथा, और “अवधपुरी में दीप जले हैं सिया संग मेरे राम चले हैं” जैसे अन्य भजन और लेख भी पढ़ सकते हैं। ???? जय श्रीराम! ????

Leave a comment