Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

साईं नाथ तेरी महिमा सारे जग से निराली है भजन लिरिक्स

साईं बाबा की महिमा अपार है, जो हर भक्त के हृदय में प्रेम और श्रद्धा का संचार करती है। साईं नाथ तेरी महिमा सारे जग से निराली है भजन इसी अद्भुत महिमा का गुणगान करता है। यह भजन हमें सिखाता है कि साईं बाबा का आशीर्वाद हर जाति, धर्म और वर्ग के लिए समान रूप से उपलब्ध है। उनकी कृपा और करुणा अनंत है, जो जीवन के हर कठिन दौर में संबल प्रदान करती है।

Sainath Teri Mahima Sare Jag Se Nirali Hai Bhajan Lyrics

साईं नाथ तेरी महिमा,
सारे जग से निराली है,
आता जो भी धाम तेरे,
जाता नहीं खाली है,
साई नाथ तेरी महिमा,
सारे जग से निराली है।।

श्रद्धा सबुरी का ज्ञान,
जो तूने सिखाया है,
हर संकट मिट जाते,
जिसने अपनाया है,
जीवन उजियारा करे,
कटी रात जो काली है,
साई नाथ तेरी महिमा,
सारे जग से निराली है।।

तेरी नजर में एक है सब,
सब धर्मो का तू है रब,
हिन्दू मुस्लिम तेरे,
सबका मालीक एक तू,
जीवन की बगिया का,
तू ही इक माली है,
साई नाथ तेरी महिमा,
सारे जग से निराली है।।

साईं जगत में बस एक तू,
हर पल तेरा नाम जपूँ,
बस ये ही सपना है,
तेरे चरणों में मैं रहूँ,
साईं नाथ तेरे आए,
हम बनके सवाली है,
साई नाथ तेरी महिमा,
सारे जग से निराली है।।

बिखरे है शब्द मेरे,
स्वीकार तू कर लेना,
नादान हूँ मैं साईं,
मेरी भूल क्षमा करना,
जैसा है भी है ‘पाली’ तेरा,
मैंने आस लगा ली है,
साई नाथ तेरी महिमा,
सारे जग से निराली है।।

साईं नाथ तेरी महिमा,
सारे जग से निराली है,
आता जो भी धाम तेरे,
जाता नहीं खाली है,
साईं नाथ तेरी महिमा,
सारे जग से निराली है।।

साईं बाबा की महिमा को समझने और उनकी कृपा का अनुभव करने के लिए भक्ति में लीन रहना ही सबसे बड़ा उपाय है। उनके प्रेम और आशीर्वाद को और अधिक महसूस करने के लिए अन्य भजनों को भी पढ़ें, जैसे “मेरे साईं, तेरी शिरडी बहुत अब याद आती है”, “मन लागो एक फ़क़ीर से, एक जोगी की तस्वीर से”, “बड़ी दूर से हैं आए, कुछ गम तुझे सुनाने साईं” और “साईं मैं तेरे दर आया जो हार कर”। साईं बाबा की भक्ति में रमकर उनके दिव्य आशीर्वाद का आनंद लें। ????✨

Leave a comment