Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

सहारा सांवरे का है मुझे क्या लेना दुनिया से

जब जीवन की कठिनाइयाँ घेर लेती हैं और संसार का मोह निरर्थक लगने लगता है, तब केवल एक ही आसरा शेष रहता है—बाबा श्याम का। सहारा सांवरे का है मुझे क्या लेना दुनिया से भजन इसी गहरी भक्ति और आत्मसमर्पण को दर्शाता है। जब भक्त अपने दुख-सुख को श्याम के चरणों में अर्पित कर देता है, तब दुनिया की सारी चिंताएँ समाप्त हो जाती हैं। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम की कृपा में डूब जाएं।

Sahara Sanvare Ka Hai Mujhe Kya Lena Duniya Se

सहारा सांवरे का है,
मुझे क्या लेना दुनिया से,
झोलियां भर ये देते है,
जो आए दर सवाली है,
सहारा साँवरे का हैं,
मुझे क्या लेना दुनिया से।।1।।

मैं क्या मांगू जमाने से,
जरूरत ही नहीं पड़ती,
सांवरा सेठ है मेरा,
मुझे क्या लेना दुनिया से,
सहारा साँवरे का हैं,
मुझे क्या लेना दुनिया से।।2।।

जहां मेरी नजर जाए,
सांवरिया ही नजर आए,
मेरी आंखों में जब तुम हो,
मुझे क्या लेना दुनिया से,
सहारा साँवरे का हैं,
मुझे क्या लेना दुनिया से।।3।।

साँवरे की ही रहमत से,
‘अमित’ की सांसे चलती है,
‘विजय’ विनती करें तुमसे,
मुझे क्या लेना दुनिया से,
सहारा साँवरे का हैं,
मुझे क्या लेना दुनिया से।।4।।

सहारा सांवरे का है,
मुझे क्या लेना दुनिया से,
झोलियां भर ये देते है,
जो आए दर सवाली है,
सहारा साँवरे का हैं,
मुझे क्या लेना दुनिया से।।5।।

श्याम का सहारा जिसे मिल जाए, उसके लिए संसार की सारी चिंताएँ व्यर्थ हो जाती हैं। जब भक्त बाबा की शरण में आ जाता है, तब उसका हर दुःख मिट जाता है और मन असीम शांति से भर जाता है। इसी प्रेम और श्रद्धा को सांवरे हारे का सहारा तेरा नाम है, बाबा पे विश्वास होना चाहिए, विश्वास है तो सहारा मिलेगा, खाटू दूर है मगर खाटू वाला नहीं जैसे भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्री श्याम के प्रेम में खो जाएं। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment