Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम विराजेंगे अवध में सारे चलो साथ में

प्रभु श्रीराम केवल एक राजा ही नहीं, बल्कि हर भक्त के हृदय सम्राट हैं। जब वे अयोध्या में पुनः विराजते हैं, तो संपूर्ण सृष्टि आनंदमय हो जाती है। राम विराजेंगे अवध में सारे चलो साथ में भजन इसी दिव्य क्षण की अनुभूति कराता है, जिसमें हर भक्त अपने आराध्य प्रभु राम के स्वागत में उमंग और श्रद्धा से भरा हुआ है। आइए, इस भजन के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आगमन का हर्षोल्लास मनाएं।

Ram Virajenge Avadh Me Sare Chalo Sath Me

ढोल बजाओ नाचो गाओ,
ध्वजा उठा लो हाथ में,
राम विराजेंगे अवध में,
सारे चलो साथ में।।

मन निर्मल कर पहन लो भगवा,
राम राज आएगा,
अब सारे दुखों का अंत,
एक पल में हो जाएगा,
धरती पर स्वर्ग होगा,
सब देव होंगे धाम में,
राम बिराजेंगे अवध में,
सारे चलो साथ में।1।

घर घर दीप जलेंगे,
रघुकुल के दीपक आएंगे,
दूर होगा अंधेरा अब,
बुझे दीप जगमगाएंगे,
नाचेंगे गाएंगे,
ढोल मजीरे होंगे हाथ में,
राम बिराजेंगे अवध में,
सारे चलो साथ में।2।

कितना भव्य मंदिर बना है,
मेरे प्रभु श्री राम का,
द्वार पर अब पहरा होगा,
राम भक्त हनुमान का,
‘किंशुक’ और राजू सर,
झुकायेंगे दरबार में,
राम बिराजेंगे अवध में,
सारे चलो साथ में।3।

ढोल बजाओ नाचो गाओ,
ध्वजा उठा लो हाथ में,
राम विराजेंगे अवध में,
सारे चलो साथ में।4।

अयोध्या नगरी का सौभाग्य है कि स्वयं प्रभु श्रीराम वहां विराजमान हो रहे हैं, और यह हमारे लिए भी गर्व और भक्ति का अवसर है। राम विराजेंगे अवध में सारे चलो साथ में भजन हमें यह प्रेरणा देता है कि हम भी उनके मार्ग पर चलें और अपने जीवन को भक्ति, प्रेम और सेवा से भर दें। आगे भी अवध में आए हैं श्री राम, लौट आए सियाराम अयोध्या जय बोलो सियावर राम की, राम लला घर आए हैं मिलकर सारे दीप जलाओ, आज अयोध्या नगरी में मची धूम बड़ी भारी जैसे अन्य भजनों को करें और प्रभु श्रीराम की भक्ति में रम जाएं। जय श्रीराम! ????????

Leave a comment